विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 16 में मेट्रो पिलर के नीचे का डिवाइडर गिरा, एक शख्स हुआ घायल

नोएडा में सेक्टर 16 में मेट्रो पिलर के करीब एक डिवाइडर टूटकर गिर गया. घटना के तुरंत बाद पुलिस और दमकल के आला अधिकारी वहां पहुंच गए. इस हादसे कोई हताहत नहीं हुआ है.

नोएडा सेक्टर 16 में मेट्रो पिलर के नीचे का डिवाइडर गिरा, एक शख्स हुआ घायल
नोएडा सेक्टर 16 में मेट्रो पिलर के नीचे डिवाइडर गिरा (फोटो- NDTV)
नोएडा:

दिल्ली-एनसीआर में आज जोरदार बारिश के कारण इलाकों में पानी भर गया. इस दौरान नोएडा सेक्टर 16 के मेट्रो पिलर के नीचे का डिवाइडर भरभराकर गिर गया. गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हालांकि, एक शख्स इस दुर्घटना में घायल हुआ है. आज दोपहर को हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भी भरा है. 

अधिकारियों ने बताया कि अचानक भारी बारिश के कारण पिलर सेक्टर 16 पिलर के नीचे डिवाइडर का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. जब ये हादसा हुआ उस वक्त वहां ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, जिसके कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. घटना के तुरंत बाद एसीपी, एसएचओ और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी वहां पहुंच गए. वहां से डिवाइडर के मलबे को हटाया जा रहा है. 

इस घटना के बाद वहां दमकल की गाड़ी पहुंच गई. उस रास्ते पर ट्रैफिक को रोक दिया गया. गौरतलब है कि आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. 

उल्लेखनीय है कि मेट्रो पिलर के आसपास की जगह को डिवाइडर के जरिए घेर दिया जाता है. नोएडा सेक्टर 16 में भी ऐसे ही डिवाइडर के जरिए पिलर को घेर दिया गया था. ऐसा लगता है कि ज्यादा बारिश के कारण डिवाइडर के नीचे हिस्सा दरक गया. इसके बाद डिवाइडर सड़क पर टूटकर गिर गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Sector 16, Noida Metro, Noida Rain Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com