विज्ञापन

नोएडा में मसाज के नाम पर गलत काम,अवैध तरीके से चल रहे तीन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा

थाना सेक्टर-49 पुलिस,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और NHRC की संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाकर एक साथ तीन स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुछ युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए थाना सेक्टर-49 लाया गया है.

नोएडा में मसाज के नाम पर गलत काम,अवैध तरीके से चल रहे तीन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा
  • नोएडा सेक्टर-50 में अवैध रूप से चल रहे तीन स्पा मसाज पार्लरों पर संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी की
  • थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और NHRC की टीम ने देर रात अचानक कार्रवाई की
  • छापेमारी के दौरान कई युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर-49 में पूछताछ की जा रही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:

नोएडा सेक्टर-50 में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा मसाज पार्लरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.थाना सेक्टर-49 पुलिस,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और NHRC की संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाकर एक साथ तीन स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुछ युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए थाना सेक्टर-49 लाया गया है. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

मामले में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना 49,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और NHRC की टीम की ओर से तीन स्पा सेंटर्स,जो अवैध तरीके से संचालित हो रहे थे,वहां पर संयुक्त रूप से रेड की गई. इसमें कुछ महिलाएं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है.उनसे पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.कई धाराओं में मामला दर्ज कर अन्य विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com