विज्ञापन

नोएडा में ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, 'फ्रेंडशिप स्पा' गैंग का पर्दाफाश, कैसे डेटिंग के बहाने लूटे जा रहे थे लोग

Noida News: नोएडा में एक फर्जी फ्रेंडशिप क्लब का खुलासा हुआ है. जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक नाबालिग शामिल है. यह गैंग फ्रेंडशिप के नाम पर लोगों को फंसाकर पैसा लूटते थे.

नोएडा में ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, 'फ्रेंडशिप स्पा' गैंग का पर्दाफाश, कैसे डेटिंग के बहाने लूटे जा रहे थे लोग
नोएडा में फ्रेंडशिप स्पा गैंग का खुलासा
  • नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब का खुलासा किया है.
  • नोएडा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 3 महिलाएं और नाबालिग भी शामिल है.
  • ये लोग डेटिंग के बहाने लोगों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे.
नोएडा:

नोएडा पुलिस ने शहर में फर्जी फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. यह एक शातिर संगठन था, जो लोगों को जाल बिछाकर फंसाता था. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं. जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है. नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किए लोगों के पास से फॉर्च्यूनर कार के अलावा दो और कारें और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि यह गिरोह स्पा सेंटर के नाम पर पहले लोगों को फंसाते थे और फिर उनसे पैसा लूटते थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

नोएडा के सेक्टर-54 से किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क के पास से गिरफ्तार किया है. जिसमें ओमवीर यादव, मंजेश यादव, निधि यादव, प्रियंका यादव और काजल उर्फ रिया यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये सभी ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब संचालित करते थे. गैंग से जुड़ा पंकज यादव सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से ग्राहकों को संपर्क करके फंसाता था. इसके बाद महिला सदस्य अपना काम शुरू करती थी. वे ग्राहकों को दोस्ती और मुलाकात का झांसा देकर उन्हें अपने कार में बैठा लेती थी. इसके बाद कार को सुनसान इलाके में ले जाया जाता था. जहां गैंग के दूसरे सदस्य आ जाते थे और ग्राहक के साथ मारपीट करके उससे लूट पाट करते थे. 

नोएडा में की थी लूटपाट

पुलिस ने बताया कि 30 जून की रात भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था. पहले ग्राहक बनाकर एक युवक को फंसाया था. सबसे पहले उसे  सेक्टर-54 स्थित पेट्रोल पंप के पास से गैंग के सदस्य ने अपनी कार में बैठाया और उसके बाद उसे सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई. आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन मोबाइल का लॉक खुलवाकर यूपीआई से करीब 18 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए. जबकि उसकी जेब से पर्स और फॉर्च्यूनर कार की चाबी छीनकर उसे वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गए. 

बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की पहले ग्राहक को अपनी कार में बैठाती है. जबकि दूसरे आरोपी उसका लगातार पीछा करते रहते हैं. जैसे ही सुनसान इलाका आता है तो यह सब मिलकर घटना को अंजाम देते थे. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. क्योंकि यह मामला और बड़ा हो सकता है.

नोएडा पुलिस की अपील 

नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर मिलने वाले अज्ञात लोगों से सावधान रहें. किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने से पहले उसकी पूरी जानकारी की पुष्टि करें उसके बाद ही आगे बढ़े. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः ई-रिक्‍शा से पहुंची, दूसरी मंजिल पर गई और लगा दी छलांग... नोएडा सेक्‍टर-18 की पार्किंग में महिला की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Noida Police, Noida Online Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com