विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2019

बीजेपी के दिग्गज नेता ने दी सलाह: नितिन गडकरी को बनाओ उप प्रधानमंत्री और शिवराज संभाले BJP अध्यक्ष का पद

बीजेपी के दिग्गज नेता संघप्रिय गौतम (Sanghpriya Gautam) ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है और बेहतरी के लिए  सुझाव दिया है. संघप्रिय गौतम (Sanghpriya Gautam) के इस बयान से पार्टी में खलबली मच गई है.

बीजेपी के दिग्गज नेता ने दी सलाह: नितिन गडकरी को बनाओ उप प्रधानमंत्री और शिवराज संभाले BJP अध्यक्ष का पद
बीजेपी के दिग्गज नेता संघप्रिय गौतम ने पार्टी को दी सलाह.
  • बीजेपी के दिग्गज नेता संघप्रिय गौतम ने दी पार्टी को सलाह
  • उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी को उप प्रधानमंत्री बनाना चाहिए
  • संघप्रिय गौतम ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष का पद शिवराज सिंह को सौंपना चाहिए
लखनऊ:

बीजेपी के दिग्गज नेता संघप्रिय गौतम (Sanghpriya Gautam) ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है और बेहतरी के लिए  सुझाव दिया है. संघप्रिय गौतम (Sanghpriya Gautam) के इस बयान से पार्टी में खलबली मच गई है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को डेप्युटी पीएम बना देना चाहिए और गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. संघप्रिय गौतम (Sanghpriya) ने साथ ही  कहा कि अमित शाह को राज्यसभा में कमान संभालनी चाहिए, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की बागडोर शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जानी चाहिए. इस बदलाव से बीजेपी कार्यकर्ताओं में विश्वास बढ़ेगा.

नितिन गडकरी बोले- हर किसी को नौकरी नहीं मिल सकती, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या

संघप्रिय गौतम (Sanghpriya Gautam) ने इस संबंध में एक पत्र भी रिलीज किया है. इस पत्र में उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर धार्मिक कार्यों में लगा देना चाहिए. संघप्रिय गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बारे में कहा है कि उन्होंने देश की ख्याति को बढ़ाया है और वो देश के सबसे चहेते नेताओं में से एक हैं. लेकिन उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि बीजेपी दोबारा सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा हालत को देखकर 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आने की संभावना काफी कम है. 

अरविंद केजरीवाल दे रहे थे भाषण, कुछ लोगों ने खांस-खांसकर किया हूट, नितिन गडकरी को टोकना पड़ा

संघप्रिय गौतम (Sanghpriya Gautam) ने कहा कि जनता ही नहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर काफी गुस्सा है. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन में बड़े बदलाव करने चाहिए. उन्होंने योजना आयोग को नीति आयोग में बदलना, सुप्रीम कोर्ट, आरबीआई, सीबीआई आदि संवैधानिक संगठनों में दखलंदाजी, मणिपुर और गोवा में जोड़-तोड़ की राजनीति से सरकार बनाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.

VIDEO: MP-MLA हारे तो अध्यक्ष जिम्मेदार: नितिन गडकरी

बता दें कि संघप्रिय गौतम (Sanghpriya Gautam) अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में (Mos) थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanghpriya Gautam, Nitin Gadkari, Shivraj Singh Chouhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com