विज्ञापन

मायके से 30 लाख लाओ या अपनी किडनी दो, कानपुर की महिला से दहेज में खौफनाक डिमांड

Kanpur Husband Wife Shocking Revelations: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर बीमारी छिपाकर शादी करने और 30 लाख रुपये या किडनी मांगने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसके पति नशे के आदी हैं.

मायके से 30 लाख लाओ या अपनी किडनी दो, कानपुर की महिला से दहेज में खौफनाक डिमांड
पति-पत्नी के बीच शादी के लगभग दो साल तक नहीं बने शारीरिक संबंध (फोटो- एआई)

Kanpur Couple Shocking Case: शादी को सात जन्मों का पवित्र बंधन माना जाता है, लेकिन कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस रिश्ते की नींव को ही हिला कर रख दिया है. एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर बीमारी छिपाकर शादी करने और 30 लाख रुपये या किडनी मांगने का आरोप लगाया है. पीड़िता की तहरीर पर चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, उसकी शादी 22 जून 2023 को लखनऊ के चिनहट (यमुना विहार कॉलोनी) निवासी निशांत कुमार के साथ हुई थी. लड़की के परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था. वरीक्षा और गोद भराई में 8 लाख रुपये नकद, जेवर और महिंद्रा थार कार दी थी. ससुराल वालों की चालाकी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने शादी लखनऊ से ही करने की बात कही और गेस्ट हाउस, खाने व सजावट के नाम पर 4 लाख रुपये और उपहार के लिए 3 लाख रुपये अलग से ले लिए.

फिर सुहागरात पर पति ने...

शादी के बाद जब पीड़िता विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसे अजीबोगरीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. सुहागरात पर पति ने कमरे में कुत्ता बनकर उसे डराया. पूछने पर इसे मजाक बताया, लेकिन दोनों के बीच कोई वैवाहिक संबंध नहीं बने.

पति-पत्नी के बीच में या तो सास होती, या फिर...

पति-पत्नी के बीच कभी-कभी सास सोती थी और बिस्तर पर बीच में तकिया रखा जाता था. कमरे में पर्दा लगाने की मनाही थी. पीड़िता का आरोप है कि ससुर की नीयत साफ नहीं थी. वह बिना बताए कमरे में घुस आते थे और छुपकर उसकी फोटो और वीडियो बनाते थे.

पति खाता था 10 गोलियां, बनारस में रहती महिला से भी संबंध

जब भी पीड़िता ने शारीरिक संबंध न बनने का कारण पूछा तो पति टालमटोल कर दूसरी शादी करने की सलाह दे देता. पति एक साथ 8-10 गोलियां खाता था और घंटों बाथरूम में बिताता था. ससुराल वाले इसे ब्लड प्रेशर की बीमारी बताते थे. इसी बीच पीड़िता को पता चला कि उसके पति के शाम्भवी वर्मा नामक एक महिला (जो धनबाद की रहने वाली है और जिसकी एक बेटी भी है) से संबंध हैं. पति ने उसे बनारस में मकान दिला रखा था. जब पीड़िता ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने बेशर्मी से कहा कि लोग दो-दो पत्नियां रखते हैं, इसमें क्या हुआ.

जब ननद को बताई शारीरिक संबंध न बनाने की बात तो...

अप्रैल 2024 में ननद की शादी के दौरान, जब पीड़िता ने ननद से अपने रिश्ते का दर्द साझा किया, तब जाकर उसी रात पति ने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए. कुछ दिन बाद, ननद ने अपनी मां से कहा कि भैया की फाइल छुपाकर रख दो, वरना भाभी बवाल कर देगी. इस बात ने पीड़िता के कान खड़े कर दिए.

जब मेडिकल फाइल ढूंढी तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

उसने छुपकर वह फाइल ढूंढी और उसकी तस्वीरें खींचकर मायके भेज दीं. यह 2022 की एक मेडिकल फाइल थी, जिससे खुलासा हुआ कि निशांत (पति) नशे का आदी है. उसकी दोनों किडनी पूरी तरह से खराब हैं. शादी से पहले से ही उसका डायलिसिस और इलाज चल रहा था.

ये भी पढ़ें-  कानपुर किडनी कांड: 'डॉक्टर डेथ का व्हाट्सएप चैट आया सामने, किडनी के काले कारोबार से उठा पर्दा

जब मायके वालों को पता चला तो...

सच सामने आने के बाद जब पीड़िता और उसके मायके वालों ने धोखाधड़ी का विरोध किया तो ससुराल वाले भड़क गए. उन्होंने गाली-गलौज करते हुए एक बेहद खौफनाक शर्त रख दी कि अपने भाई से 30 लाख रुपये मंगवाओ या अपने पति को अपनी एक किडनी दो. 
लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना सहने के बाद, जब पीड़िता ने 11 अक्टूबर 2024 को अपने भाई के साथ मायके लौटने का फैसला किया तो ससुराल वालों ने उसका बैग चेक किया और सारे जेवर निकाल लिए. तब से वह अपने मायके (कानपुर) में रह रही है.

पुलिस ने क्या कहा

चकेरी के एसीपी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति निशांत कुमार और अन्य ससुरालियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-  VIDEO: 500-550 के नोटों की गड्डियों के साथ दिखे फरार आरोपी, कानपुर किडनी कांड ने लिया नया मोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Wife, Kanpur Couple, Husband Cheating, Kanpur Husband Wife, Husband Wife Physical Relation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com