विज्ञापन

मिर्जापुर: हाथ-पैर बांधे, बदन पर पेट्रोल छिड़का... खुद के ही बुने जाल में फंसी महिला यूट्यूबर, जानें मामला

Mirzapur Crime News: अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीना ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यूट्यूबर सरिता सिंह ने अपहरण का षडयंत्र पुलिस को फंसाने के लिए किया गया था. चुनार पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर जेल भेजा था, जिससे वह नाराज थी.

मिर्जापुर: हाथ-पैर बांधे, बदन पर पेट्रोल छिड़का... खुद के ही बुने जाल में फंसी महिला यूट्यूबर, जानें मामला
Mirzapur Crime News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी यूट्यूबर महिला, परिवार के सदस्य और साथी.

Mirzapur Police Bust Fake Kidnapping Plot: मिर्जापुर की अदलहाट पुलिस और एसओजी ने एक महिला यूट्यूबर द्वारा खुद के अपहरण की रची गई झूठी साजिश का खुलासा कर दिया है. 4 मई को यूट्यूबर सरिता सिंह की मां ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. 6 मई को सरिता राजगढ़ इलाके में हाथ-पैर बंधी और शरीर पर पेट्रोल छिड़की हुई हालत में बरामद हुई थी. 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद जांच की, साथ ही सरिता के पति से पूछताछ की गई तो पूरी साजिश की परतें खुल गईं. यूट्यूबर सरिता अपने रिश्तेदारों के यहां छिपी थी. बरामदगी से पहले उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर हाथ-पैर बंधवाए और खुद पर पेट्रोल छिड़कवाया ताकि मामला गंभीर लगे. 

कौन हैं सुरेंद दिलेर जो योगी सरकार में मंत्री बने? दादा-पिता सांसद रह चुके, अलीगढ़ में जश्न 

पुलिस को फंसाने के लिए रचा था षडयंत्र

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीना ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपहरण का षडयंत्र पुलिस को फंसाने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि चुनार पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर जेल भेजा था, जिससे यूट्यूबर नाराज थी. इस कारण उसने अपने अपहरण का षडयंत्र रचा और पुलिस को झूठे केस में फंसाकर धन उगाही की योजना बनाई थी.

गरीबी की इंतहा, बेटी को बेचकर खरीदा खाना, 4.5 साल की मासूम का 15000 में सौदा 

पुलिस ने सरिता, उसकी बहन समेत 6 को गिरफ्तार किया 
  
चार दिनों तक आरोपी सरिता अपने रिश्तेदारों के यहां छिपी रही. बाद में अपने सहयोगी अमरदीप के साथ मोटरसाइकिल से  राजगढ़ थाना क्षेत्र में पहुंची, जहां हाथ-पैर बंधवाने के बाद मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकलवाकर खुद पर छिड़कवाया. पुलिस ने मामले में सरिता, उसकी बहन, भाभी, भाई, जीजा और अन्य सहयोगी समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

(मिर्जापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com