विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2020

मिर्जापुर : मिड डे मील के खौलते सब्जी के बर्तन में गिरने से 3 साल की मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) में एक स्कूल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील के लिए बन रहे गर्म सब्जी के खौलते भगौने में गिरने से एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई.

मिर्जापुर : मिड डे मील के खौलते सब्जी के बर्तन में गिरने से 3 साल की मासूम की मौत
बच्ची की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • सब्जी के खौलते बर्तन में गिरने से बच्ची की मौत
  • मिड डे मील के लिए स्कूल में बन रहा था खाना
  • डीएम ने स्कूल के हेडमास्टर को किया निलंबित
मिर्जापुर:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) में एक स्कूल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील के लिए बन रहे गर्म सब्जी के खौलते भगौने में गिरने से एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई. घर की लाडली की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद जिलाधिकारी ने स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मिर्जापुर के मड़िहान स्थित रामपुर अतरी के प्राथमिक विद्यालय की है. घर से निकलकर अपने दो भाइयों के साथ स्कूल गई मासूम फिर घर नहीं लौटी. तीन साल की आंचल स्कूल में खेलते समय वहां बन रहे मिड डे मील के गर्म सब्जी के भगौने में गिर गई. गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त स्कूल में मिड डे मील बना रही महिला ईयरफोन लगाकर फोन पर बात कर रही थी.

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रेप के मामले में समझौता न करने पर पीड़िता पर फेंका तेजाब

इसी वजह से उसे आंचल के भगौने में गिरने की जानकारी नहीं हुई. जब वहां मौजूद लोगों को इसका पता चला तो वह मौके से भाग खड़े हुए. परिजन गंभीर रूप से झुलसी आंचल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया. जिलाधिकारी को जब इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने फौरन स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया. डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

VIDEO: फर्रुखाबाद में बच्चों को बंधक बनाने वाला ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Midday Meal, Midday Meal Incident Mirzapur, School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com