विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

यूपी के बांदा में चाचा ने 9 साल की भतीजी के साथ किया बलात्‍कार, भाभी ने थाने में लिखवाई रिपोर्ट

आरोपी आरख के खिलाफ उसकी भाभी ने थाने में भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है.

यूपी के बांदा में चाचा ने 9 साल की भतीजी के साथ किया बलात्‍कार, भाभी ने थाने में लिखवाई रिपोर्ट
यूपी के बांदा में भतीजी से बलात्‍कार के आरोप में चाचा को गिरफ्तार किया गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
बांदा:

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बार फिर रिश्‍ते शर्मसार हो गए. जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अपने 9 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामेंद्र तिवारी ने बताया, "आरोपी आरख के खिलाफ उसकी भाभी ने थाने में भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था". महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरेंहड़ा गांव से 22 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

बदायूं : चाचा ने किया डेढ़ साल की बच्ची से रेप, हालत गंभीर

गौरतरब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा में ही सगे चाचा ने 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ कई माह तक दुष्कर्म किया था. घटना की जानकारी तब हुई थी जब किशोरी गर्भवती हो गई थी. 

उन्नाव रेप केस को लेकर राज्य सरकार को पहले से ही फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.

उन्नाव रेप पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए एम्स में पहुंचा कोर्ट, बन गया इतिहास

अब एक के बाद एक हो रही घटनाओं से आम लोग भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banda District, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com