विज्ञापन

एक्‍शन में मेरठ के SSP अव‍िनाथ पांडेय, भ्रष्‍टाचार मामले में दरोगा और स‍िपाही के खि‍लाफ कर दी बड़ी कार्रवाई

मेरठ में भ्रष्टाचार पर एसएसपी अविनाश पांडेय का बड़ा एक्शन देखने को मिला है.

एक्‍शन में मेरठ के SSP अव‍िनाथ पांडेय, भ्रष्‍टाचार मामले में दरोगा और स‍िपाही के खि‍लाफ कर दी बड़ी कार्रवाई

मेरठ में भ्रष्टाचार पर एसएसपी अविनाश पांडेय का बड़ा एक्शन देखने को मिला है.  नौचंदी थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार और रेलवे रोड के बीट कांस्टेबल दिनेश कुमार को गैर-जमानती वारंट के आरोपी रिहान को रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में गिरफ्तार करा दिया है. दोनों के खिलाफ रेलवे रोड थाने में मुकदमा कायम कराया गया है. 

मामला बीते 12 जून का है. चूंकि आरोपी रिहान रेलवे रोड थाना इलाके का रहने वाला था, इसलिए नौचंदी थाने के दरोगा अनूप कुमार उसे गिरफ्तार करने के लिए गए थे और बीट कर्मी हेड कॉन्‍स्टेबल दिनेश कुमार को भी इस काम में साथ लगाया गया.  

र‍िहान को ग‍िरफ्तार कर चौकी ले गए 

दोनों पुलिसकर्मियों ने वारंटी रिहान को गिरफ्तार कर लिया और उसे केसरगंज चौकी ले गए. आरोप है कि यहां आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उससे रिश्वत ली गई और बिना किसी लिखापढ़ी के छोड़ दिया गया. 

एसएसपी अव‍िनाश पांडेय ने दोनों को कराया ग‍िरफ्तार 

पूरे मामले को छिपा दिया गया. रिहान की मां रिहाना ने एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत की थी कि उसके बेटे को पुलिस बार-बार पकड़ती है और पैसे लेकर छोड़ देती है और हम परेशान हैं. इस पर गोपनीय जांच कराई गई, जिसके बाद दरोगा अनूप कुमार और हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

यह भी पढ़ें- म‍िर्जापुर कलेक्‍ट्रेट में घूम रहा था 'दरोगा', शक होने पर लोगों ने बुलाई पुल‍िस, हकीकत जानकर रह गए दंग

लेखक के बारे में
img
सनुज शर्मा
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut News, Meerut SSP Avinash Pandey, UP News, Bribery, Bribery Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com