विज्ञापन

मेरठ में ननदोई से अफेयर के शक में ननद ने किया भाभी का कत्ल, रसोई से चाकू उठाकर घोंप दिया

ननद रिम्शा को लगा था कि पुलिस को ये पता नहीं चलेगा कि उसकी भाभी निदा की मौत कैसे हुई है. उसने तो फर्श पर गिरने की बात कही थी. लेकिन अपने ही बयानों में वह फंस गई.

मेरठ में ननदोई से अफेयर के शक में ननद ने किया भाभी का कत्ल, रसोई से चाकू उठाकर घोंप दिया
पति से रिश्तों के शक में ननद ने की भाभी की हत्या.
  • मेरठ में एक महिला ने अपने पति से अफेयर के शक में भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी
  • परिवार ने बेटी का साथ देते हुए उसे समझाया कि कहना भाभी फर्श पर फिसलकर गिर गई थी
  • बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को ननद पर शक हो गया और उसने हत्या का राज उससे उगलवा लिया
लखनऊ:

ननद को लगा कि भाभी का उसके पति से अफेयर है, फिर क्या था खून इस कदर खौल गया कि उसने भाभी को रास्ते से हटाने की साजिश सच डाली. जब उसने भाभी को अपने पति से बात करते देखा वह खुद पर काबू नहीं कर पाई. उसने रसोई में रखा चाकू उठाया और भाई की पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. चाकू की धार लगते ही निदा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और फर्श पर हर तरफ खून फैल गया. ये घटना है 12 जुलाई 2026 की. ननद ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

ननद ने की भाभी की हत्या

निदा के घरवालों को जैसे ही उसके पड़ोसियों से पता चला कि उसकी मौत हो गई है. वे तुरंत दौड़े-दौड़े उसके ससुराल मेरठ के लिसाड़ी गेट के अहमदनगर की गली नंबर-2 में पहुंच गए. बेटी के शरीर पर चोट के निशान देख उनको शक हुआ. उन्होंने पुलिस के सामने उसकी हत्या की आशंका जताई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. 

भाभी को पति से बात करते रंगे हाथों पकड़ा

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और लिसाड़ी गेट पुलिस ने मौके पर पहुंच निदा के मायकेवालों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस ने निदा की ननद रिम्शा से कई बार पूछताछ की. हर बार उसके बयान अलग थे. वह पुलिस के शक के घेरे में आ गई. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने भाभी की हत्या की बात कबूल कर ली. उसने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसे भाभी का उसके पति से रिलेशन होने का शक था. रविवार को पति के साथ मायके पहुंची रिम्शा ने भाभी और पति को बात करते रंगे हाथों पकड़ लिया था. गुस्से में उसने निदा को मार दिया.

हत्या के बाद बोली- वो फर्श पर गिर गई

रिम्शा की शादी मेरठ के ही करीबनगर के रहने वाले ओवेश नाम के शख्स से हुई थी, वह ऑनलाइन कपड़े का बिजनेस करता था. जबकि उसकी भाभी निदा की शादी 6 साल पहले पेशे से टेलर शाहवेज के साथ हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. हैरानी की बात यह है कि रिम्शा ने जब भाभी की हत्या की तो परिवार के लोगों ने उससे कहा कि सबसे कहना कि वह फर्श पर गिर पड़ी. परिवार उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. निदा की हत्या के बाद से ही उसके पति समेत पूरा परिवार फरार है. पुलिस सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें-रायसेन में खजाने के चक्कर में करोड़पति व्यापारी की 'बलि', नदी किनारे दफन मिला शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime, Meerut Murder, Bhabhi Murder Case, Meerut Police, Murder In Love Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com