विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2020

मरने की कोशिश करने वाले शख्स को बचाते ही रेस्क्यू टीम ने पूछा- तुम्हें कोरोना तो नहीं!

बचाव टीम ने घटना की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मोटरबोट से बीच गंगा में पहुंच कर उस शख्स को बचाया.

मरने की कोशिश करने वाले शख्स को बचाते ही रेस्क्यू टीम ने पूछा- तुम्हें कोरोना तो नहीं!
गंगा में कूदने वाले शख्स को रेस्क्यू टीम ने बचाया
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ में डूबते हुए शख्स को बचाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके मुताबिक, मेरठ का यह शख्स घर की किसी परेशानी की वजह से आत्महत्या करने के लिए हापुड़ जिले के ब्रजघाट पुल से गंगा नदी में कूद गया. हालांकि, गनीमत रही कि किनारे पर खड़े लोगों ने व्यक्ति को गंगा में डूबते हुए देख लिया और तुरंत की रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी. रेस्क्यू टीम की तत्परता की वजह से उसकी जान बचाई जा सकी है.  

बचाव टीम ने घटना की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मोटरबोट से बीच गंगा में पहुंच कर उस शख्स को बचाया. वीडियो में रेस्क्यू टीम के सदस्य व्यक्ति से पूछ रहे हैं कि उसे कोरोना है या नही? और वह क्यों कूदा नही में? व्यक्ति ने  कहा कि उसे कोरोना नहीं है. जिसके बाद टीम के दो सदस्यों ने उसे हाथ खींचकर मोटरबोट पर बैठाया. 

बताया जा रहा है कि मेरठ में उसकी पहचान एक ड्राइवर के रूप में हुई है. कहा जा रहा है कि वह मेरठ में चलने वाली लोकल निजी बस में काम करता था. फ़िलहाल बसें बन्द हैं तो सम्भवतः बेरोजगार होगा. व्यक्ति किस वजह से खुदकुशी कर रहा था, इसका पता अभी नहीं चल सका है. 

(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:

AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)

स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)

वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)

iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

वीडियो: घर में मिला TV अभिनेता समीर शर्मा का शव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com