विज्ञापन

सपेरे को 20 हजार एडवांस... नींद की 25 गोल‍ियां और ब‍िस्‍तर पर सांप; मेरठ की दामि‍नी ने पत‍ि को कैसे मारा

अतुल पंवार और दामिनी ने 2019 में प्रेम विवाह किया था. दोनों हस्तिनापुर क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास ‘कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल’ का संचालन करते थे और वहीं रहते थे.

सपेरे को 20 हजार एडवांस... नींद की 25 गोल‍ियां और ब‍िस्‍तर पर सांप; मेरठ की दामि‍नी ने पत‍ि को कैसे मारा
  • मेरठ में एक और पत्नी बनी पत‍ि की हत्‍यारी
  • लव मैर‍िज के 7 साल बाद पत‍ि को सांप से डसवाया
  • बीमा की रकम और ड्राइवर से अफेयर के चक्‍कर में पत‍ि को दी मौत

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ ज‍िले में हुए स्कूल संचालक की हत्‍या के मामले में पुल‍िस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा क‍िया है. पुलिस के मुताब‍िक,  अतुल पंवार की पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्‍याकांड को अंजाम द‍िया. पुल‍िस का दावा है क‍ि पत्नी ने जीवन बीमा की राशि हासिल करने और प्रेम संबंधों में बाधा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी. 

सात सात पहले की थी लव मैर‍िज

अतुल पंवार और दामिनी ने 2019 में प्रेम विवाह किया था. दोनों हस्तिनापुर क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास ‘कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल' का संचालन करते थे और वहीं रहते थे. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह अतुल पंवार को सांप के डसने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

बेड में म‍िला था सांप, दाम‍िनी का ड्राइवर से अफेयर 

घटनास्थल पर अतुल के बेड में एक सांप भी मिला था. परिजनों ने मौत पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अतुल की पत्नी दामिनी के मोबाइल फोन से स्कूल में बतौर चालक काम करने वाले तुषार उर्फ निक्की के साथ लगातार संपर्क में रहने के साक्ष्य मिले. पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्होंने अतुल की हत्या की साजिश रची थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

सपेरे को 20 हजार रुपये द‍िए एडवांस

दामिनी और तुषार ने सपेरे उदय और सोनू से सौदा तय किया. एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपये दिए और इंश्योरेंस के 20 लाख आने पर पांच लाख रुपए देने की बात भी कही थी. शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे करैत प्रजाति का सांप लेकर उदय और सोनू, अतुल और दामिनी के किराए के घर पहुंचे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसी रात दामिनी ने अतुल को करीब 25 नींद की गोलियां किसी चीज में मिलाकर खिला दी थीं. 

सांप से दो बार डसवाया

उदय और सोनू जब अतुल के घर पहुंचे तो दामिनी ने उन्हें अतुल के रूम तक पहुंचाया, जहां वो सो रहा था. दोनों ने सांप से अतुल को दो बार डसवाया और सांप को वहीं छोड़कर चले गए. उदय और सोनू जब चले गए तो थोड़ी देर बाद, करीब 6 बजे दामिनी ने शोर मचाकर नाटक किया कि उसके पति को सांप ने डस लिया है. आस-पड़ोस के लोगों ने बिस्तर पर डंडे बरसाए, बाद में बिस्तर से मारा हुआ सांप निकला. अतुल को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषि‍त कर दिया. 


यह भी पढ़ें- मेरठ की दामिनी तो नीले ड्रम वाली मुस्कान से भी शातिर निकली, बीमा के 20 लाख के लिए पति को सांप से डसवाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut Murder Case, Meerut Murder Case Update, Wife Killed Husband, UP News, Illicit Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com