बीएसपी सुप्रीमो मायावती ( फाइल फोटो )
लखनऊ:
एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्याकांड मामले में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी ध्वस्त हो चुकी है. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, 'मैं अगर मुख्यमंत्री होती तो मैं सबसे पहले घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती उसके बाद ही पीड़ित परिवार से मिलती न कि मौजूदा सीएम की तरह करती.' आपको बता दें कि शुक्रवार की रात हुई घटना के बाद से यूपी पुलिस और योगी सरकार से विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है. इससे पहले कांग्रेस ने घटना की जांच सीबीआई कराने की मांग की है वहीं समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सीएम से इस्तीफा मांगा है.
विवेक तिवारी हत्याकांड : घटना से चंद मिनट पहले का CCTV फुटेज आया सामने
सीएम योगी ने आज की है मृतक की पत्नी से मुलाकात
राज्य सरकार ने मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी, उनके रहने का इंतज़ाम, इस केस में कठोरतम कार्रवाई और हर संभव मदद का एलान किया है. सोमवार को मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं. उनके साथ परिवार के कुछ और सदस्य भी मौजूद थे. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सुबह पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे. वहां से मृतक के परिवार को सीएम से मिलवाने के लिए अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री निवास आए. मुलाक़ात के बाद मृतक की पत्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और मुझे योगी सरकार पर पूरा भरोसा है.
लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या से पहले का सामने आया सीसीटीवी फुटेज
विवेक तिवारी हत्याकांड : घटना से चंद मिनट पहले का CCTV फुटेज आया सामने
#WATCH BSP Chief Mayawati says, "Aisa lag raha hai ki Uttar Pradesh mein kanoon vyavastha poori tarah dhawast ho chuki hai.", on #VivekTiwari death case pic.twitter.com/NQOgOMttZF
— ANI UP (@ANINewsUP) October 1, 2018
सीएम योगी ने आज की है मृतक की पत्नी से मुलाकात
राज्य सरकार ने मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी, उनके रहने का इंतज़ाम, इस केस में कठोरतम कार्रवाई और हर संभव मदद का एलान किया है. सोमवार को मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं. उनके साथ परिवार के कुछ और सदस्य भी मौजूद थे. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सुबह पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे. वहां से मृतक के परिवार को सीएम से मिलवाने के लिए अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री निवास आए. मुलाक़ात के बाद मृतक की पत्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और मुझे योगी सरकार पर पूरा भरोसा है.
लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या से पहले का सामने आया सीसीटीवी फुटेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं