विज्ञापन

मऊः रेप सर्वाइवर पर दवाब बनाने के मामले में BJP जिला उपाध्यक्ष सहित 3 पर FIR, वायरल हुआ था वीडियो

मऊ में रेप पीड़िता के घर पहुंचे BJP नेता पीड़िता को केस सेटल करने की बात कह रहे थे. जिससे पीड़िता भड़क गई. उसने पुलिस बुलाने की धमकी दी और वीडियो बनाकर वायरल किया. अब भाजपा नेताओं पर केस किया गया है.

मऊः रेप सर्वाइवर पर दवाब बनाने के मामले में BJP जिला उपाध्यक्ष सहित 3 पर FIR, वायरल हुआ था वीडियो
वायरल वीडियो में रेप पीड़िता के घर बैठे नजर आ रहे बीजेपी नेता.
मऊ:

यूपी के मऊ जनपद में रेप सर्वाइवर को धमकाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला उपाध्यक्ष सहित तीन नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बीजेपी नेताओं ने रेप पीड़िता के घर जाकर उससे केस सेंटलमेंट करने को कहा था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में पीड़िता का कहना था कि भाजपा नेताओं ने केस सेंटलमेंट के लिए पैसों का भी ऑफर भी दिया गया. इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद BJP के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ पन्नू, कन्हैया तिवारी और हिमांशु राय पर FIR दर्ज करवाई गई है. 

डूडा विभाग के इंजीनियर पर रेप का आरोप

मालूम हो कि मऊ में डूडा विभाग के इंजीनियर अंकित सिंह पर अपने विभाग की पूर्व सहकर्मी युवती के यौन शोषण का आरोप लगा था. केस दर्ज होने के पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इंजीनियर अंकित के जेल जाने के बाद भाजपा के 3 स्थानीय नेताओं के द्वारा युवती और उसके परिवार वालों पर समझौता का दबाव बनाया गया था. 

भाजपा नेता पीड़िता के घर समझौता करवाने पहुंचे थे

भाजपा के नेता जब पीड़िता के घर पर समझौता करने के लिए कहने गए थे, उस समय का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाया था. अब बवाल बढ़ने के बाद पीड़िता के घर गए बीजेपी के 3 स्थानीय नेताओं पर थाना सरायलखनसी में केस दर्ज कर लिया गया है. 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कन्हैया सहित हिमांशु पर केस 

पीड़िता के शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में सोमवार शाम 05:30 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ पन्नू, कन्हैया तिवारी और हिमांशु राय है.

यह भी पढ़ें - मऊ में रेप सर्वाइवर पर घर आकर नेताओं के दबाव डालने पर मचा बवला, समाजवादी पार्टी ने पूछे तीखे सवाल

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mau Rape Case, Mau Police, Mau Case, Case On BJP Leaders, Mau Engineer Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com