उत्तर प्रदेश के मथुरा में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पति पत्नी में लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इस कारण वे अलग रह रहे थे. 4 जून की रात पति मथुरा के थाना हाईवे इलाके की स्थित सूर्य नगर कॉलोनी पहुंचा और वारदा को अंजाम दिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पति दतिया और पत्नी झांसी की रहने वाली
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पति मिथुन और पत्नी पुक्खन के रूप में हुई है. मिथुन मध्य पद्रेश के दतिया का रहने वाला है, जबकि पुक्खन झाँसी की निवासी थी. वैवाहिक विवाद के बाद दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे. पति मिथुन दिल्ली में किराए पर रहता था और ट्रांसपोर्ट का काम करता था, जबकि पत्नी मथुरा में स्पा सेंटर में काम करती थी और सूर्य नगर कॉलोनी में रहती थी.
दफ्तर में घुसा और एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, खुद का भी गला रेता, मोहाली की खौफनाक वारदात
खून से लथपथ शव पड़े मिले
4 जून गुरुवार की देर रात मिथुन ने पत्नी पुक्खन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली. गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान खून से लथपथ शव, सीढ़ी पर पड़े हुए थे. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है.
छतरपुर में एक्सीडेंट के बाद देर रात बवाल, पुलिस से झूमाझटकी और पथराव
मामले की जांच की जा रही है
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गोली कांड के पीछे किस बात को लेकर विवाद था, यह जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है. मामले की जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं