उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने वाले बेटी और दामाद जब घर आए तो उन्हें परिजनों ने बड़े प्यार से अपनाया और घर में साथ रखा, लेकिन दामाद ने तो नए रिश्ते की शुरुआत खून बहाने और कत्ल से कर दी. आरोप है कि उसने अपनी पत्नी, सास और ससुर को चाकू से गोद दिया. इनमें पत्नी और सास की मौत हो गई, जबकि ससुर अस्पताल में भर्ती है. इस घटना से नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में हड़कंप मचा हुआ है.
दरअसल, बछईपुर गांव की रहने वाली प्रीति गुप्ता ने 2022 में घर घर छोड़कर गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर गांव निवासी अमित गुप्ता से शादी की थी. दोनों एक साथ रह रहे थे. कुछ दिन पहले ही प्रीति अमित के साथ अपने मायके आई तो घर वालों ने अमित को अपना लिया. वह ससुराल में कुछ रहा, लेकिन बाद में प्रीति की विदाई कराकर अमित उसे अपने घर ले आया, लेकिन परिजनों का कहना है कि वह प्रीति को अपने घर न ले जाकर किसी और के घर ले गया और उससे मारपीट लगा.

एक-एक कर सभी को चाकू घोंपता गया अमित
इसके बाद प्रीति के पिता बेटी को साथ अपने गांव ले आए. उसे यहां रहते हुए लगभग 10 दो हो गए थे. इसी बीच अमित रात में घर आया और सीधे अपनी पत्नी के कमरे में गया. जहां उसने प्रीति पर चाकू से हमला कर दिया. प्रीति के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां सुसीला देवी कमरे के अंदर गई तो अमित ने सुसीला देवी पर भी चाकू से हमला कर दिया.
जब सास चिल्लाईं तो उनके पति अंतु गुप्ता भी कमरे गए तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया. इस हमले में प्रीति और सुसीला देवी की मौत हो गई है, जबकि अंतु गुप्ता को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है.
4 साल बाद पहली बार घर आया था अमित
मृत प्रीति की कीर्ति गुप्ता ने बताया कि अमित रात में आया और चाकू से हमला कर दिया. दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी. शादी के चार साल बाद दोनों पहली बार मार्च महीने में घर भी आए थे. अब जब प्रीति मायके में थी और अमित अपने घर था तो वह रात में घर आ गया. चलने की आवाज न आए इसलिए वह चप्पल खोलकर घर में घुसा और सीधे प्रीति के कमरे में गया.
इस दौरान वह प्रीति से बच्चा छीनने लगा और जब बहन चिल्लाई तो चाकू से हमला कर दिया. उसके बाद आवाज सुन मां भी पास आई तो उन पर भी हमला कर दिया. मैंने बचाने कि कोशिश कि तो मेरे ऊपर भी हमला किया फिर में घर से बाहर भाग गई.
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि अमित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है. उसकी गिरफ्तारी जल्द होगी.
ये भी पढ़ें- Lenskart को लेकर चल रहा धार्मिक विवाद ग्रेटर नोएडा तक पहुंचा, शोरूम में कर्मचारी और ग्राहक के बीच मारपीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं