विज्ञापन

यूपी में ब्रिटिश मौलाना के अवैध मदरसे पर गरजा बुलडोजर, विदेशी फंडिंग और आतंकी कनेक्शन का भी आरोप

Maulana Madarsa Demolish: संतकबीरनगर जिले में मौलाना शमशुल होदा के मदरसे पर रविवार को बुलडोजर खूब गरजा. अवैध तरीके से बनाए मदरसा को प्रशासन ने ढहा दिया. इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा.

यूपी में ब्रिटिश मौलाना के अवैध मदरसे पर गरजा बुलडोजर, विदेशी फंडिंग और आतंकी कनेक्शन का भी आरोप
मौलाना के मदरसे पर चला पीला पंजा (प्रतीकात्मक तस्वीर).

Santkabir Nagar Madarsa Bulldozed: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मदरसे पर आज बुलडजोर चला दिया. मदरसा ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा था, साथ ही प्रशासन के अधिकारियों ने भी परिस्थितियों पर नजर रखी. फिलहाल, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है.

आपको बता दें कि मौलाना शमशुल होदा आजमगढ़ के एक मदरसे में शिक्षक था, जिसने 2007 में ब्रिटेन की नागरिकता ले ली. वह संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का रहने वाला है उसने ख़लीलाबाद के मोती नगर मोहल्ले में एक मदरसे का निर्माण कराया था.

विदेशी फंडिंग, देश विरोधी गतिविधि में शामिल था मौलाना

मौलाना पर विदेशी फंडिंग के आरोप लगे थे. एटीएस ने मामले की जांच कर कोतवाली में उसके मुकदमा दर्ज कराया था. ईडो ने भी मामले की जांच की थी और करोड़ों की विदेशी फंडिंग के मामले सामने आए थे. मौलाना पर देश विरोधी गतिविधियों के भी आरोप हैं. मौलाना ने मदरसे का निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया था. संबंधित विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था, लेकिन वैध निर्माण के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की गई.

अब कमिशनर कोर्ट के आदेश पर रविवार को मदरसे के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है. मौके पर 5 बुलडोजर मशीनों से मदरसे को ढहाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 4 साल के प्यार का खौफनाक अंत: रात को घर में घुस पत्नी और सास को चाकू गोदकर मार डाला, ससुर की भी हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sant Kabir Nagar News, Bulldozer Demolishes Maulana Madrasa, Santkabir Nagar Maulana Madrasa, British Maulana, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com