विज्ञापन

VIDEO: अलीगढ़ में 14 फीट गहरे गड्‌ढे में चल रहा था काम, तभी मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टीला, मौत

अलीगढ़ में मिट्टी के टीले गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था. जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर साथियों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

VIDEO: अलीगढ़ में 14 फीट गहरे गड्‌ढे में चल रहा था काम, तभी मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टीला, मौत

Aligarh Laborer Death: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रेलवे रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सड़क निर्माण से पहले सीवर और पाइपलाइन लीकेज को ठीक करते समय अचानक मिट्टी धंस गई. वहीं मिट्टी के टीले गिरने से नीचे मजदूर दब गया. वो 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था. जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर साथियों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मजदूर पर गिरा मिट्टी का टीला, मौत

घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया और काम को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें मिट्‌टी का टीला गिरता दिख रहा है. वीडियों के मुताबिक, पाइपलाइन ठीक करने के लिए एक मजदूर गड्‌ढे में उतरा. वहीं उसके साथ दो और मजदूर नीचे गड्‌ढे में उतरे. वो पाइपलाइन को देखने के लिए फावड़े से मिट्‌टी हटा रहा था. इसी बीच मिट्‌टी का एक बड़ा-सा टीला उसके ऊपर गिर गया और वो नीचे दब गया. सूचना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गया. इधर, घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

परिजनों ने जमकर किया हंगामा

इस घटना के बाद मजदूर के घरवालों ने जमकर हंगामा किया. करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा. पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. 

ये भी पढ़ें: UK Board 12th Result 2026: 4 घंटे करती थी सेल्फ स्टडी, बिना कोचिंग उत्तराखंड किया टॉप, सुशीला मेंहदीरत्ता ने बताई सफलता की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com