विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2019

नोएडा में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ अन्य फरार लोगों की तलाश जारी है.

नोएडा में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
प्रतीकात्मक फोटो
  • नासिक का रहने वाला है आरोपी
  • बच्चा चोर समझ कुछ लोगों ने कर दी पिटाई
  • पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार
नोएडा:

बच्चा चोरी का आरोप में भीड़ द्वारा मासूमों की पिटाई का सिलसिला रुक नहीं रहा है. बीते 10 दिन में नोएडा से दूसरा मामला आया है, जब एक शख्स को बच्चा चोरी के शक में बुरी तरह पीट दिया गया. सेक्टर-119 में रविवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध कर उसकी जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस -3 पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ अन्य फरार लोगों की तलाश जारी है. 

थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में नासिक के रहने वाले महेश खरे को लक्ष्मी व उसके साथियों ने रविवार सुबह बच्चा चोरी का आरोप लगाकर, पेड़ से बांध कर पिटाई की. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महेश खरे को इनके चंगुल से छुड़ाया और उसकी पिटाई कर रहे लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि उसके अन्य साथी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की गलत अफवाह ना फैलाएं, तथा बच्चा चोरी के आरोप में किसी निर्दोष के साथ मारपीट ना करें.  

वॉट्सएप पर फैला रहा था बच्चा चोरी की अफवाह, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

इससे पहले नोएडा में पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी के संबंध में अफवाह फैलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया था कि थाना साइड- 5 पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि लड़पुरा गांव में रहने वाला एक व्यक्ति वाट्सएप के जरिए बच्चा चोरी की गलत सूचना और फोटो भेज रहा है. इस वजह से गांव के लोगों में काफी भय एवं एवं आक्रोश व्याप्त है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत संदेश प्रसारित करने वाले अरुण को गिरफ्तार कर लिया. 

बच्चा चोरी करने के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं की जमकर कर दी पिटाई- देखें Video

बता दें बीते महीने 29 अगस्त को नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर उसे पीट दिया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह आरोप निराधार है. पुलिस ने बच्चा चोरी की झूठी सूचना देने वाले राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. 

5 की बात : नहीं थम रहा बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा पिटाई का सिलसिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Theft, Noida, Child Theft Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com