- लखनऊ में एक सिपाही की पत्नी ने रविवार को ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया.
- सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
- वीडियो में महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले लोगों को नहीं छोड़ने की गुहार लगाई.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सिपाही की पत्नी ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मृतका सौम्या कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट है, जिसमें उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और ससुराल पक्ष, पति और बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि मैं मर रही हूं लेकिन इन लोगों को भी नहीं छोड़ा जाए. महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है.
सौम्या कश्यप ने कमरे में लगे पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटककर रविवार को आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस मामले की सूचना सौम्या के घरवालों को दे दी है. पुलिस ने कहा कि घरवालों की तहरीर देने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. सौम्या का पति सिपाही अनुराग सिंह लखनऊ के बीकेटी थाने में ईगल मोबाइल में तैनात है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आत्महत्या से पहले सीएम योगी से लगाई गुहार
महिला ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग मेरे पति की दूसरी शादी करवाना चाहते हैं. साथ ही कहा कि यह लोग कहते हैं कि यह कुछ नहीं लाई है, इसे मार दो.
वीडियो में महिला रोते हुए गुहार लगाते हुए कहा कि मैं मरूं तो योगीजी से हाथ जोड़कर के प्रार्थना है कि इन लोगों को भी नहीं छोड़ा जाए. साथ ही कहा कि इन लोगों के पास पैसा है और यह कुछ भी कर सकते हैं. हम लड़कियां कहां जाएं और क्या करें. आज तक कहीं न्याय नहीं मिला.
उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मुझे मारता-पीटता है और कहता है कि मैं पुलिस में हूं, तू मेरा कुछ भी नहीं कर सकती है. मैं इन लोगों की वजह से मर रही हूं. इन्हें भी नहीं छोड़ा जाए.
फॉरेंसिंक की टीम को भी मौके पर बुलाया
एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र दुबे ने बताया कि रविवार को बीकेटी थाने को सूचना मिली कि मामपुर बाना गांव में एक किराए के मकान में रहने वाले आरक्षी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. सूचना पर प्रभारी निरीक्षक और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला के परिजनों को सूचना दी गई. साथ ही फील्ड यूनिट को बुलाकर फोरेंसिक टेस्ट किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इस मामले में आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है. उन्होंने बताया कि पंचनामे की कार्रवाई कर परिजनों को तरफ से तहरीर प्राप्त कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं