विज्ञापन

हड्डियां तोड़ीं, गला घोंटा..लखनऊ में क्रूर बाप ने मासूम बेटे को दी दर्दनाक मौत, शरीर पर चोट के 18 निशान

लखनऊ के इस कलयुगी बाप ने तो अपने 4 साल के मासूम की ही जान ले ली. दोषी उसका साथ देने वाली उसकी दूसरी पत्नी यानी बच्चे की सौतेली मां भी है. शरीर पर 18 गंभीर चोट के निशान हैं.

हड्डियां तोड़ीं, गला घोंटा..लखनऊ में क्रूर बाप ने मासूम बेटे को दी दर्दनाक मौत, शरीर पर चोट के 18 निशान
lucknow father killed son
  • लखनऊ के कलयुगी बाप ने तो अपने 4 साल के मासूम की जान ले ली.
  • शरीर पर 18 गंभीर चोट के निशान हैं, गंभीर इंजरी, टूटी हड्डियां,गला दबाने की भी पुष्टि
  • पहली पत्नी की मौत के बाद मासूम अर्णव नानी के घर रहता था, पिता ने मांगी थी कस्टडी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

क्या कोई पिता ऐसा भी हो सकता है? पिता के लिए तो उसकी संतान अभिमान होती है, गर्व होती है,उस संतान के लिए वो दुनिया से लड़ जाता है पर लखनऊ के इस कलयुगी बाप ने तो अपने 4 साल के मासूम की ही जान ले ली. दोषी उसका साथ देने वाली उसकी दूसरी पत्नी यानी बच्चे की सौतेली मां भी है. शरीर पर 18 गंभीर चोट के निशान हैं, गंभीर इंजरी, टूटी हड्डियां और पोस्टमार्टम में गला दबाकर मारने का भी जिक्र है. पिता की इस क्रूरता पर इंसानियत भी आज शर्मसार है. पहली पत्नी की मौत के बाद मासूम अर्णव नानी के घर रहता था तो फिर पिता को अचानक क्या मोह जागा और उसने कस्टडी के नाम पर उसकी हत्या ही कर दी. आइए जानते हैं रूह कंपा देने वाली इस पूरी क्राइम गाथा के बारे में

क्या है पूरा मामला?

मामला लखनऊ के चौक इलाके का है यहां 4 साल के मासूम अर्णव की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी. बाथरूम में शव मिला और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे हुए है. बेटे के शरीर पर चोट के 18 गंभीर निशान , सीरियस इंजरी,टूटी हड्डियां और गला दबाकर मौत की पुष्टि हुई है. 4 साल का अर्णव को उसके पिता भीष्म ने बेटे की बेहतर परवरिश के कारण कोर्ट से कस्टडी लेकर अपने पास बुलाया था. मां की मौत के बाद से ही अर्णव नानी के घर रहता था. मामले में लखनऊ पुलिस ने अर्णव के पिता भीष्म खरबन्दा और सौतेली मां रागिनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी दंपती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

सौतेली मां करती थी टॉर्चर, वीडियो कॉल म्यूट कर बैक कैमरा दिखाता था बाप

ननिहाल पक्ष ने अर्णव के पिता भीष्म खरबंदा और उसकी सौतेली मां रागिनी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. अर्णव के ननिहाल के लोगों ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि कोर्ट परिसर में भी वह गुमसुम बैठा रहता था. बोलने पर कोई जवाब नहीं देता. यहां तक कि मिलने की भी मनाही थी. कई बार फोन करने पर वीडियो कॉल के जरिए सिर्फ अर्णव की प्रसेंस को दिखाता था, लेकिन बात नहीं कराता था.

पिता के पास जाने के बाद से अर्णव पूरी तरह बदल गया था. पिता भी शरीर पर चोट के निशान छुपाने के लिए गर्मियों में भी फुल स्लीव के कपड़े पहनाते थे. अर्णव के साथ उसके बाप और उसकी सौतेली मां मारपीट भी करती थी. नानी के घर वालों का कहना है कि हमने कई बार जब शरीर पर चोट के निशान के बारे में बात करनी चाही तो रागिनी ने कोई न कोई बहाना बता दिया. 

बेहतर परवरिश के नाम पर कोर्ट से ली कस्टडी और कर दी उसी बेटे की हत्या

भीष्म और कानपुर की स्वाति की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी. मैट्रिमोनियल साइट से यह रिश्ता पक्का हुआ था. अर्णव के जन्म के 6 महीने बाद ही स्वाति गुजर गई. इसके बाद अर्णव के मामा रोहित अर्णव को अपने साथ घर ले आए. करीब 1 साल बाद भीष्म खरबंदा ने रागिनी नाम की महिला से दूसरी शादी की. रागिनी की अपनी पहली शादी से एक बेटी थी. भीष्म और रागिनी से भी एक साल का लड़का है. बेटे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था. कोर्ट के आर्डर पर भीष्म अर्णव को 13 अगस्त 2023 को बेहतर परवरिश के नाम पर अपने साथ घर लेकर आया था, लेकिन अर्णव को क्या पता था कि उसे अपने घर में ऐसी मौत नसीब होगी. अर्णव की मौसी ने बताया कि उसकी बहन स्वाति का बेहतर इलाज न मिलने से मौत हुई थी. लड़के के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुराते हुए हैं, जिसमें  कुल 18 चोट के निशान, कई हड्डियों का टूटना और गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है.

साले को फोनकर बोला-अर्णव बाथरूम में गिरकर मर गया है 

भीष्म में अर्णव की मौत के बाद अपने साले रोहित को फोन करके इसकी जानकारी दी थी, तब भी उसने बताया था कि अर्णव की तबीयत खराब थी.उसे उल्टी दस्त हो रहे थे. इसी वजह से वह बाथरुम गया और काफी देर तक नहीं लौटा. जब जाकर देखा तो वह गिरा हुआ था, उसकी सांसें नहीं चल रही थीं. भीष्म की बातों पर रोहित को तनिक भी भरोसा नहीं हुआ और जब उसने घर जाकर रोहित को देखा तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिनमें कई निशान काफी पुराने भी थे.

 यह भी पढ़ें- ईरान जंग में रमजान की आखिरी नमाज के बाद फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, मेरठ-लखनऊ, मुरादाबाद में क्या हुआ?

स्वाति की बहन से शादी करा दो वरना ठीक नहीं होगा

स्वाति की मौत के बाद भीष्म ने अपने ससुराल वालों से सामने कई बार स्वाति की बहन काजल से शादी का प्रस्ताव रखा, भीष्म का कहना था कि वह अर्णव का ख्याल रखेगी. इसके लिए उसने कई बार  ससुराल पक्ष पर दबाव भी बनाया, लेकिन हर बार ससुरालवालों ने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वह अपने पहले बेटी को खो चुके थे और उसकी हालत उन्होंने देखी थी. 

बूढी नानी अर्णव से मिलने के लिए तरसती रही

कोर्ट से कस्टडी मिलने के बाद भीष्म ने अपने ससुराल वालों पर अर्णव से मिलने पर रोकाटोकी और प्रतिबंध लगा दिए. फोन कॉल का कोई रिस्पांस नहीं देता था और जाने पर कई बार बिना मिले ही लौटा दिया जाता था. अर्णव की बूढ़ी नानी भी कानपुर से लखनऊ उससे कई बार मिलने के लिए आई, लेकिन दूर से ही उन्हें दिखाकर लौटा दिया गया. कोर्ट में भी अर्णव गुमसुम सा बैठा सिर नीचे किया रहता था.

 यह भी पढ़ें- अकाल के दौर में पैदा हुई थी 'दम बिरयानी', लखनऊ के इतिहास से जुड़ी है इसके बनने की दिलचस्प कहानी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com