विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर, 1.65 लाख का था इनामी, 40 से ज्यादा दर्ज थे मुकदमे

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने डेढ़ लाख के इनामी और कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को एक मुठभेड़ में मार गिराया है. उस पर हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर संगीन मामलों में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे.

कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर, 1.65 लाख का था इनामी, 40 से ज्यादा दर्ज थे मुकदमे
कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में मारा गया.

Ayodhya Encounter: यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने 1.65 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है. यह कई संगीन मामले में वांक्षित था. इस शातिर अपराधी के खिलाफ 40 से ज्यादा मुकदमे हत्या, रंगदारी, डकैती के दर्ज हैं. सुपारी किलर के तौर पर बदनाम भानु प्रताप सिंह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस गोरखपुर पुलिस और अम्बेडकरनगर पुलिस ने अलग कुल एक लाख 65 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. एनकाउंटर में घायल बदमाश भानु प्रताप सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह

सुपारी किलर भानु प्रताप पर आजमगढ़, गोरखपुर और अंबेडकरनगर पुलिस ने कुल 1 लाख 65 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अयोध्या में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को घेराबंदी की. खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, एसटीएफ टीम ने  भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें वो घायल हो गया. 

घायल भानु प्रताप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भानु प्रताप कालम्बा आपराधिक रहा है. पिछले कई सालों से फरार चल रहा था और कोर्ट से भी लगातार गैरहाजिर चल रहा था. वह सुपारी किलर के रूप में बदनाम था और लंबे समय से पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी.

सुपारी किलर के तौर पर बदनाम भानु प्रताप सिंह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख, गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार और अम्बेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

गोरखपुर का रहने वाला था 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए वांछित कॉन्ट्रैक्ट किलर की की मौत हो गई. उस पर 40 से अधिक मामले दर्ज थे.

एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि अयोध्या में इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह (38) एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया. उन्होंने बताया कि भानु का अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया. वो गोरखपुर का रहने वाला था और उसपर 40 से अधिक मामले दर्ज थे.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026: एग्‍जाम सेंटर अभेद्य किले में तब्दील, 1 पद के ल‍िए 85 परीक्षार्थी

ये भी पढ़ें: रात में घर से गई युवती तड़के लौटी, पिता-भाइयों ने कर दी हत्या, सुई से शरीर में किए 2 छेद, सबसे कहा- सांप ने काट लिया


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com