विज्ञापन

लखनऊ में पति बना हैवान, नशे में झगड़े के बाद कुल्हाड़ी से कर दी पत्नी की हत्या, बाद में हुआ फरार

रविवार शाम को राजेश शराब में धुत्त होकर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी बीवी राजेश्वरी से झगड़ा करने लगा. इसी बीच राजेश्वरी ने भी खरी-खोटी सुनाई और आवेश में आकर पास रखी कुल्हाड़ी से राजेश्वरी के गर्दन और शरीर पर वार कर दिए.

लखनऊ में पति बना हैवान, नशे में झगड़े के बाद कुल्हाड़ी से कर दी पत्नी की हत्या, बाद में हुआ फरार
lucknow crime news
  • लखनऊ के सेकंड शेखनखेड़ा गांव में पति राजेश ने आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से पत्नी राजेश्वरी की हत्या कर दी
  • हत्या की घटना उस वक्त हुई जब गांव में एक शादी का कार्यक्रम था और डीजे की तेज आवाज़ से चीखें दब गईं
  • आरोपी पति शराबी था और अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी से झगड़ा करता था, जिससे परिवार परेशान था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

लखनऊ से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से वार करके पत्नी की हत्या कर दी. मामला लखनऊ के निगोहा थाना के सेकंड शेखनखेड़ा गांव का है. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.  पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

DJ के साउंड में दब गयी राजेश्वरी की चीख

उसी गांव में राजेश के पड़ोस में एक शादी थी. राजेश्वरी को छोड़कर पूरा परिवार वैवाहिक समारोह में गया था. रविवार शाम को राजेश शराब में धुत्त होकर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी बीवी राजेश्वरी से झगड़ा करने लगा. इसी बीच राजेश्वरी ने भी खरी-खोटी सुनाई और आवेश में आकर पास रखी कुल्हाड़ी से राजेश्वरी के गर्दन और शरीर पर वार कर दिए. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पड़ोस में वैवाहिक कार्यक्रम होने के चलते डीजे का साउंड तेज था जिसकी वजह से राजेश्वरी की चीख दब गई और किसी को पता ना चल सका. इसी का फायदा उठाकर राजेश ने लाश के ऊपर कपड़ा रखा और मौका से फरार हो गया.

मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित

 ADCP वसंथ कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि शेखनखेड़ा गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला (44) के हत्या की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि हत्यारोपी पति का नाम राजेश है. जांच में पता चला कि वह नशेड़ी है. इस मामले में तुरंत पुलिस की तरफ से 2 टीमें गठित की गई हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है. राजेश अपने परिवार के साथ यहां ससुराल में ही रहकर मजदूरी का काम करता था.

नशे का आदि था राजेश, आए दिन होता था विवाद

गांव वालों और घर वालों ने बताया कि राजेश मजदूरी का काम करता है और नशे का आदी है. हर रोज वह शाम को नशा करके घर लौटता और अपनी बीवी से झगड़ा करता. यह रोज का सिलसिला था. घर वाले भी उससे परेशान हो चले थे. अक्सर मियां बीवी में इसी बात को लेकर लड़ाई होती थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com