विज्ञापन

कहां गायब हो गया सिर... लखनऊ में पिता को नीले ड्रम में डालने वाले बेटे ने क्यों रखा था 10 लीटर केरोसिन

हत्यारे ने पिता का सिर काटकर कहीं गायब कर दिया है. पुलिस की टीमें लगातार सिर की तलाश में जुटी हैं. शरीर के बचे हुए हिस्से को एक स्लीपिंग बैग में भरकर घर में रखे एक नीले ड्रम में छिपा दिया गया था.

कहां गायब हो गया सिर... लखनऊ में पिता को नीले ड्रम में डालने वाले बेटे ने क्यों रखा था 10 लीटर केरोसिन
  • लखनऊ में 21 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह ने अपने पिता मानवेन्द्र सिंह की लाइसेंसी राइफल से हत्या की।
  • हत्या के बाद अक्षत ने पिता के शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में छिपा दिया और सिर गायब कर दिया।
  • पुलिस को घर से 10 लीटर केरोसिन तेल बरामद हुआ है, जिससे शव के निशान मिटाने की कोशिश की गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लखनऊ के आशियाना इलाके में बेटे के पिता की खौफनाक मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. 20 फरवरी से लापता दवा और शराब कारोबारी मानवेन्द्र सिंह की लाइसेंसी राइफल से उसके ही 21 वर्षीय बेटे अक्षत प्रताप सिंह की हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिए. अब बेटा पुलिस की हिरासत में है. पुलिस की शुरुआती जांच और आरोपी से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद डरावने हैं. बताया जा रहा है कि अक्षत ने अपने पिता की हत्या करने के बाद उनके शव के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी  बेटे ने पिता के दोनों पैर घुटने के नीचे से काट दिए और दोनों हाथ भी शरीर से अलग कर दिए.  

Latest and Breaking News on NDTV

सिर अभी भी गायब, 10 लीटर केरोसिन तेल मिला

हत्यारे ने पिता का सिर काटकर कहीं गायब कर दिया है. पुलिस की टीमें लगातार सिर की तलाश में जुटी हैं. शरीर के बचे हुए हिस्से को एक स्लीपिंग बैग में भरकर घर में रखे एक नीले ड्रम में छिपा दिया गया था. लखनऊ पुलिस ने आरोपी अक्षत प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती गायब सिर को बरामद करना है. पुलिस को मौके से ऐसी चीजें मिली हैं जो दर्शाती हैं कि आरोपी इस जघन्य अपराध के निशान पूरी तरह मिटाना चाहता था. घर से 10 लीटर केरोसिन तेल बरामद हुआ है. माना जा रहा है कि अक्षत ने शरीर के टुकड़ों को जलाकर नष्ट करने के लिए यह तेल रखा था.

बिगड़ैल और जिद्दी था अक्षत

पड़ोसियों के मुताबिक, अक्षत की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी, जिसके बाद वह बेहद अड़ियल, जिद्दी और बागी स्वभाव का हो गया था. करीब 4 साल पहले भी अक्षत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक चिट्ठी छोड़ी थी और घर से भाग गया था.  अक्षत का मन पढ़ाई-लिखाई में बिल्कुल नहीं लगता था, जबकि उसके पिता मानवेंद्र सिंह (जो शराब और पैथोलॉजी के बड़े कारोबारी थे) चाहते थे कि उनका बेटा मेडिकल की पढ़ाई करे और उनके बिजनेस को संभाले. इसी करियर और पढ़ाई के दबाव ने अक्षत के भीतर ऐसी नफरत भरी कि उसने अपने ही पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.    

Latest and Breaking News on NDTV

बहन के सामने हुआ पिता का मर्डर, भाई ने दी थी धमकी

बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने सगी बहन के सामने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए थे. जब 21 साल अक्षत प्रताप सिंह ने पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या की, उस वक्त सामने बहन भी देख रही थी. सूत्रों के अनुसार, अक्षत ने पिता को मौत के घाट उतारने के बाद शव के टुकड़े किए और अपनी बहन को बुरी तरह डराया-धमकाया. उसने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि "अगर इसके बारे में किसी को बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा." भाई के खौफनाक रूप और पिता की लाश के टुकड़े देखकर बहन इस कदर सहम गई कि उसने पुलिस के सामने सच आने तक चुप्पी साधे रखी. 

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com