विज्ञापन

बिहार के भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस ने पिकअप वैन और ई-रिक्शा को रौंदा, 4 की मौत

बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार शाम एक बस ने पिकअप वैन और ई-रिक्शा को तेज टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

बिहार के भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस ने पिकअप वैन और ई-रिक्शा को रौंदा, 4 की मौत
हादसा कितना भीषण था, ई-रिक्शा की हालत बयां कर रही है.
भागलपुर:

बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत एनएच-31 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. हादसा खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के समीप उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने पिकअप और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चारों यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. इस दुर्घटना में करीब छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. 

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल (JLNMCH) रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV



खबर अपडेट की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com