(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मथुरा:
उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही बिरादरी के एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ की डाल पर एक ही फांसी के फंदे पर लटकते हुए पुलिस ने बरामद किया है. गोवर्धन थानाध्यक्ष संसार सिंह राठी ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के महारौली में खेत में लगे एक पेड़ से एक ही फांसी के फंदे पर लटकते हुए कांशीराम (23) और गुड्डन (20) के शव बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रेमी जोड़ा एक ही बिरादरी के हैं और प्रथम दृष्टया लड़की की शादी दूसरी जगह तय किए जाने से दोनों का कथित तौर पर फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : बदायूं में प्रेमी जोड़े का शव नदी से बरामद, दोनों शादी करना चाहते थे
राठी ने बताया कि पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.
VIEDO : गया : पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया गया
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Love Couple Dead Body