विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2017

लखनऊ: कोर्ट में चौथी मंजिल से लिफ्ट गिरी, एक दर्जन घायल

राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट की पुरानी बहुखंडी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से लिफ्ट सोमवार को टूट कर नीचे जा गिरी.

लखनऊ: कोर्ट में चौथी मंजिल से लिफ्ट गिरी, एक दर्जन घायल
कई दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को कोर्ट में काफी भीड़ थी, तभी यह हादसा हुआ
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट की पुरानी बहुखंडी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से लिफ्ट सोमवार को टूट कर नीचे जा गिरी. इस हादसे में करीब लगभग एक दर्जन लोग घालय हो गए, जिन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, वजीरगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट की पुरानी बहुखंडी बिल्डिंग है. कई दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को कोर्ट में काफी भीड़-भाड़ थी. इसी बीच चौथी मंजिल से लिफ्ट टूटकर नीचे आ गिरी, जिसके चलते लिफ्ट में बंद आधा दर्जन अधिवक्ता व कोर्ट के कई बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए. 

हादसे के बाद कोर्ट परिसर में हड़कम्प मच गया. मौके पर पहुंचे जिला जज ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. उधर, सीजेएम भी मौके पर पहुंचे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को लिफ्ट से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां सभी का इलाज चल रहा है. बताते हैं कि यह लिफ्ट दो साल पहले ही लगाई गई थी. ओवर लोड होने की वजह से लिफ्ट अचानक टूट कर जमीन पर आ गिरी. 

उधर, हादसे के बाद अधिवक्ताओं की भारी भीड़ कचहरी से लेकर बलरामपुर अस्पताल तक जमा हो गई. अधिवक्ताओं का आरोप हैं कि लिफ्ट का मेनटेनेंस नहीं किए जाने से यह हादसा हुआ.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com