Lakhimpur Kheri violence: उत्तर प्रदेश (UP) के सीतापुर ज़िले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को जिस गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है, वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मंगलवार को धक्का-मुक्की हुई. कांग्रेस कार्यकर्ता बैरियर गिरा कर बस अड्डे चौराहे की तरफ प्रदर्शन करने जा रहे थे. गेस्टहाउस के आसपास कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है. आज सुबह प्रशासन ने ड्रोन से इस गेस्ट हाउस और आसपास की तस्वीरें लीं.
सीतापुर में बंद प्रियंका गांधी के गेस्ट हाउस के बाहर। pic.twitter.com/d1a7Ffzekq
— Kamal khan (@kamalkhan_NDTV) October 5, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गौरतलब है कि किसानों की मौत के बाद लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया था और हिरासत में ले लिया था. प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा था कि हमारे साथ धक्का-मुक्की की गई. हमारे नेताओं के साथ हाथापाई की कोशिश हुई. मुझे जीप में धकेलने की कोशिश की गई. उन लोगों ने हमें कोई दस्तावेज भी नहीं दिखाए.कांग्रेस महासचिव ने कहा था, "उन्होंने (पुलिस) मुझे कोई कागजात नहीं दिखाए. अगर वो मुझे कोई कागजात नहीं दिखाते हैं तो मैं तो इसको अपहरण की कहूंगी." उन्होंने कहा था कि मुझे बताया गया कि मुझे धारा 151 के तहत इस आधार पर गिरफ्तार किया गया कि मैं "भविष्य में अपराध करने जा रही हूं."
प्रियंका गांधी ने कहा था कि सरकार केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है. पुलिस कहां थी जब केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई. केंद्रीय मंत्री ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया अब तक. उनके बेटे को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया.उन्होंने सवाल किया, "ये किस तरह के राष्ट्रवादी हैं? जो ऐसे कानून बनाते हैं जो किसानों को पूरी तरह से नष्ट कर देते हैं?" गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी.
- - ये भी पढ़ें - -
* 'किसी की भी आत्मा को झकझोर देगा'- लखीमपुर खीरी का वायरल वीडियो शेयर कर बोले BJP सांसद वरुण गांधी
* रेप पीड़िता की पहचान उजागर का मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी करने से किया इनकार
* 'शाहरुख के दर्द में मजे लेने वालों से घृणा...' : आर्यन खान की गिरफ्तारी पर शशि थरूर की नसीहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं