विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2025

पैसे देने से मना करने पर मजदूर की पीटकर पीटकर की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

घायल अमित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर DCP के निर्देश पर मुकदमा लिखा गया है.

पैसे देने से मना करने पर मजदूर की पीटकर पीटकर की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक युवक ने मजदूर की लकड़ी के पटरे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. आरोप है कि मजदूर अमित कुमार के साथ काम करने वाले विकेश कुमार आए दिन अमित से पैसे मांगता था. पैसे देने से मना करने पर विवेक ने टिम्बर की दुकान में ही अमित की लकड़ी के पटरे से सिर पर जोरदार वार किया, जिससे अमित को गंभीर चोट आई. 

इसके बाद घायल अमित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर DCP के निर्देश पर मुकदमा लिखा गया है. घटना 31 अगस्त की है जिसका सीसीटीवी अभी सामने आया है.

परिवार का आरोप है कि पहले मुकदमा लिखने से मना कर दिया गया लेकिन सीसीटीवी सामने आने के बाद डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के निर्देश पर मुकदमा लिखा जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Timber Shop Murder, Laborer Killed By Coworker, Lucknow Wood Plank Assault, Amit Kumar Murder Case, Vikesh Kumar Accused Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com