विज्ञापन

कानपुर में दो बड़े अस्पताल सील, चोरी-छिपे भर्ती तो नहीं हो रहे मरीज, पुलिस करेगी निगरानी  

Pushpanjali and HR Hospitals Sealed in Kalyanpur: पुष्पांजलि हॉस्पिटल को पहले ही सील कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी यहां चोरी-छिपे मरीज भर्ती किए जा रहे थे. शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंची और हॉस्पिटल को दोबारा सील किया. 

कानपुर में दो बड़े अस्पताल सील, चोरी-छिपे भर्ती तो नहीं हो रहे मरीज, पुलिस करेगी निगरानी  
Pushpanjali and HR Hospitals Sealed in Kalyanpur kanpur

Kanpur Pushpanjali and HR Hospitals Sealed: कानपुर किडनी कांड के बाद नींद से जागे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार अवैध हॉस्पिटल पर कार्रवाई कर रहे हैं. मंगलवार 28 अप्रैल को नोडल अफसर डॉक्टर रमित रस्तोगी और उनकी टीम ने कल्याणपुर में अवैध रूप से चल रहे पुष्पांजलि हॉस्पिटल और HR हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है. 

इस कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम भी मौजूद रही. जिन  हॉस्पिटल को सील किया जा रहा है, वह चोरी-छिपे खोलकर दोबारा शुरू ना हो जाएं, इसकी जिम्मेदारी स्थानीय चौकी इंचार्ज को दी गई. मामले में लापवाही करने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है. 

Video: क्रेडिट कार्ड पेमेंट की वसूली के लिए पत्नी के सामने पति पर बरसाए लात-घूसे, बीच सड़क पर 'गुंडे' बने रिकवरी एजेंट

चोरी-छिपे भर्ती किए जा रहे थे मरीज 

बता दें कि पुष्पांजलि हॉस्पिटल को पहले ही सील कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी यहां चोरी-छिपे मरीज भर्ती किए जा रहे थे. शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंची और हॉस्पिटल को दोबारा सील किया. 

Video: महिला ने 83 मिनट में 3 बच्चों को दिया जन्म, इनमें दो बेटे और एक बेटी, चार की पहले से मां है

19 हॉस्पिटल की जांच की गई 

नोडल अफसर डॉक्टर रमित रस्तोगी ने बताया कि 19 हॉस्पिटल को कल्याणपुर में चेक किया गया है, जिसमें पुष्पांजलि हॉस्पिटल और HR हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है. इसके अलावा 2 हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि जो भी अस्प्ताल बिना पंजीकृत के मरीजों का इलाज करते पाया गया तो उसे सील किया जाएगा. 

कानपुर में आर्मी जवान की हत्या, दवा की शीशी, इंजेक्शन और शराब की बोतल मिली, घर में थी पत्नी; उठे ये सवाल 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com