विज्ञापन

मैरिज हॉल के जुगाड़ के लिफ्ट का टूटा तार, तीसरी मंजिल से गिरा दूल्हे का भाई, कैमरे में कैद हुआ LIVE एक्सीडेंट

Makeshift Elevator Falls: मामला बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के मुबारिका मैरिज हॉल का है, जहां वलीमे के जश्न के दौरान मैरिज हॉल में जुगाड़ु के लिफ्ट का तार टूटने से वलीमे की खुशियों अचानक चीख-पुकार में बदल गईं. हादसे के शिकार हुआ दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गिरा था. हादसे में गंभीर रूप से घायल दूल्हे के भाई को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मैरिज हॉल के जुगाड़ के लिफ्ट का टूटा तार, तीसरी मंजिल से गिरा दूल्हे का भाई, कैमरे में कैद हुआ LIVE एक्सीडेंट
MAKESHIFT ELEVATOR OF MARRIAGE HALL HORRIBLE ACCIDENT

Building Accident LIVE: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में मैरिज हॉल में शादी के रिसेप्शन के दौरान वहां लगे जुगाड़ के लिफ्ट का तार अचानक टूट गई. दुर्घटना में दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हादसा इतना भयानक था कि रिसेप्शन में आए लोगों की चीख निकल गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

मामला बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के मुबारिका मैरिज हॉल का है, जहां वलीमे के जश्न के दौरान मैरिज हॉल में जुगाड़ु के लिफ्ट का तार टूटने से वलीमे की खुशियों अचानक चीख-पुकार में बदल गईं. हादसे के शिकार हुआ दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गिरा था. हादसे में गंभीर रूप से घायल दूल्हे के भाई को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें-Profanity Free Village: 'यहां गाली देना मना है' ग्राम पंचायत की मुहिम का बड़ा असर, बोरसर बना MP का पहला गाली मुक्त गांव

वलीमे के जश्न के दौरान तीसरी मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट

न्यू लेबर कॉलोनी निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि उनके भतीजे उस्मान का निकाह दो दिन पहले हुआ था और बाबूपुरवा स्थित मुबारिका गेस्ट हाउस में वलीमे का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान उस्मान का भाई जैनुल अंसारी सामान ढोने वाली एक जुगाड़ू लिफ्ट के जरिए लकड़ियां तीसरी मंजिल पर ले जा रहा था, तभी अचानक लिफ्ट का तार टूट गया. चश्मदीदों के अनुसार जैनुल खुद भी लिफ्ट के भीतर मौजूद था.

जुगाड़ु लिफ्ट से दूल्हे के भाई की ठोड़ी पर लगे 5 टांके

घायल जैनुल को तत्काल हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है. पीड़ित के चाचा नईम के मुताबिक मैरिज में लगे जुगाड़ु लिफ्ट के गिरने से पीड़ित की ठोड़ी पर गहरा जख्म हुआ है, जिसमें 4 से 5 टांके लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीड़ित के शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उबरने में पीड़ित को वक्त लगेगा.

ये भी पढ़ें-नासिक जिले के मल्टीनेशनल IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल, टीम के लीडर समेत 5 गिरफ्तार, अब तक 9 मुकदमे दर्ज

अचानक तार टूटने से तीसरी मंजिल से लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी. लिफ्ट गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा परिसर दहल गया और मेहमानों के बीच भगदड़ मच गई.  लिफ्ट में लकड़ियों के बीच लहूलुहान हालत में पड़े पीड़ित को किसी तरह बाहर निकाला गया. लिफ्ट में रखी लकड़ियां पीड़ित के खून से पूरी तरह सनी हुईं मिली.

ये भी पढ़ें-Village Of Widows: 'विधवाओं के गांव' में तब्दील हुई पूरी पंचायत, संकट में सर्करा खदान के सैकड़ों कारीगर परिवारों का अस्तित्व

बिना मेंटेनेंस के मैरिज हॉल में चल रहा था जुगाड़ का लिफ्ट

गौरतलब है लिफ्ट का तार टूटने से हुए बड़े हादसे में घायल जैनुल अंसारी के दोस्त हर्षित ने मैरिज हॉल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी घटना मैरिज हॉल की घोर लापरवाही का नतीजा है. हर्षित के मुताबिक मैरिज हॉल के मालिक बिना उचित मेंटेनेंस के जुगाड़ू लिफ्ट चला रहे थे, जिसकी वजह से आज उसके दोस्त की जान जोखिम में आ गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

सीसीटीवी वीडियो में लिफ्ट समेत नीचे गिरता दिखा पीड़ित

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला. सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में पीड़ित को लिफ्ट समेत नीचे आते हुए देखा जा सकता है. एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. तहरीर मिलते ही मैरिज हॉल प्रबंधन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-Village Of Widows: 'विधवाओं के गांव' में तब्दील हुई पूरी पंचायत, संकट में सर्करा खदान के सैकड़ों कारीगर परिवारों का अस्तित्व

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com