विज्ञापन

सब्सक्रिप्शन पर नाबालिगों को बेचता था पोर्न वीडियो, सोशल मैसेजिंग एप के प्रीमियम चैनल पर मिले ऐसे 8000 VIDEOS

Hardoi Police: शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के दौरान पुलिस को सोशल मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर चल रहे दो चैनलों को पता चला, जहां आरोपी ने करीब 8000 अश्लील वीडियो अपलोड किए थे. अश्लील वीडियो डीडोज 007 और नेट ऑफिशियल के नाम से चलाए जा रहे थे. वीडियोज का एक्सेस केवल उन्हीं लोगों के पास था, जिन्होंने फीस चुकाकर सब्सक्रिशन ले रखा था. 

सब्सक्रिप्शन पर नाबालिगों को बेचता था पोर्न वीडियो, सोशल मैसेजिंग एप के प्रीमियम चैनल पर मिले ऐसे 8000 VIDEOS
ACCCUSED CAUGHT SELLING PORNOGRAPHIC VIDEOS THRUOGH TELEGRAM CHANNEL

Pornography Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्कूली बच्चों तक अश्लील वीडियो और फोटो पहुंचाने वाले एक बड़े ऑनलाइन नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. सोशल मैसेजिंग एप टेलीग्राम चैनलों के जरिए आरोपी नाबालिग छात्रों को पैसे लेकर अश्लील कंटेंट उपलब्ध करवा रहा था. काले धंधे का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग का वीडियो चैनल पर अपलोड हुआ, जिसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के दौरान पुलिस को सोशल मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर चल रहे दो चैनलों को पता चला, जहां आरोपी ने करीब 8000 अश्लील वीडियो अपलोड किए थे. अश्लील वीडियो डीडोज 007 और नेट ऑफिशियल के नाम से चलाए जा रहे थे. वीडियोज का एक्सेस केवल उन्हीं लोगों के पास था, जिन्होंने फीस चुकाकर सब्सक्रिशन ले रखा था. 

ये भी पढ़ें-Student Suicides: छात्र सुसाइड में महाराष्ट्र सबसे आगे, देश में हर दिन औसतन 40 छात्र हार रहे जिंदगी की जंग!

सब्सक्रिप्शन लेकर अश्लील वीडियो वाले चैनल का एक्सेस दिया जाता था

मामला शहर कोतवाली का है. शिकायत के बाद पुलिस की जांच में सोशल मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर चलाए जा रहे डीडोज007 और नेट ऑफिशियल.(netofficial, Ddose007 और netALL नामक तीन चैनलों का पता चला. जांच में सामने आया कि आरोपी ने इन चैनलों पर करीब 8000 अश्लील वीडियो अपलोड कर रखे थे,जिनका एक्सेस सब्सक्रिप्शन लेकर दिया जाता था.

बड़ी संख्या में लोगों ने अश्लील चैनलों का पेड सब्सक्रिप्शन ले रखा था

साइबर जांच में पता चला कि बड़ी संख्या में लोगों ने चैनल का सब्सक्रिप्शन ले रखा था और सब्सक्रिप्शन की रकम HDFC बैंक के खाते में जमा हो रही थी. जांच में पता चला कि खाता प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरौली निवासी विकास सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह के नाम पर था. खाते में करीब ढाई करोड़ रुपए मिले, जिन्हें अश्लील सामग्री बेचकर कमाई गई रकम माना जा रहा है. आरोपी सब्सक्रिप्शन के लिए प्रतिमाह 300 रुपए वसूलता था.

ये भी पढ़ें-VIDEO: सड़क पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था युवक, दरोगा को लगा वीडियो बना रहा, बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़

टेलीग्राम चैनल के जरिए हो रहे काले कारोबार के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नाबालिगों के भविष्य को लेकर अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में भारी चिंता है. साइबर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, चैनलों और फंडिंग की जांच में जुट गई है, ताकि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके.

अश्लील सामग्री बेचकर आरोपी ने कमा लिए थे लगभग ढाई करोड़ रुपए

पुलिस के मुताबिक अश्लील सामग्री सोशल मैसेजिंग एप टेलीग्राम के चैनल पर मुहैया करवाकर बेचने के आरोपी विकास सिंह को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को उसे हरदोई एसडीएम सदर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से नाबालिग छात्रों को टारगेट कर रहा था और चैनल के जरिए करीब ढाई करोड़ रुपए कमाए थे.

ये भी पढ़ें-VIDEO: महाराष्ट्र में डीजल के लिए पंप पर भिड़े लोग, टैंकर आते ही बेकाबू भीड़ ने एकदूसरे पर भांजी लाठियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com