कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने लेम्बोर्गिनी कार से तेज रफ्तार में सड़क पर तांडव मचाया. शिवम ने बाइक पर सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मारी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और कार डिवाइडर से टकराई. भीड़ ने शिवम को लेम्बोर्गिनी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला, जहां उसकी सुरक्षा में लगे बाउंसर लोगों से भिड़ गए.