विज्ञापन

ठाकुर हूं मैं...HDFC बैंक के अंदर ऐसा क्या हुआ? महिला कर्मचारी का चढ़ा पारा, कस्टमर पर गालियों की बौछार, VIDEO

कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक की शाखा में जो हुआ,उसने बैंक को किसी दंगल के मैदान में तब्दील कर दिया. यहां तैनात एक महिला कर्मचारी का पारा इस कदर चढ़ा कि उन्होंने न केवल ग्राहक के साथ बदसलूकी की,बल्कि जाति का रौब झाड़ते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं.

ठाकुर हूं मैं...HDFC बैंक के अंदर ऐसा क्या हुआ? महिला कर्मचारी का चढ़ा पारा, कस्टमर पर गालियों की बौछार, VIDEO
  • कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक शाखा में महिला कर्मचारी ने ग्राहक के साथ बदसलूकी की
  • वीडियो में महिला कर्मचारी आस्था सिंह ग्राहक पर चिल्लाती और गालियां देती हुई नजर आईं
  • महिला कर्मचारी ने ग्राहक के सामने जाति के रौब का प्रदर्शन कर मर्यादा की हदें पार कीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:

आमतौर पर बैंक वह जगह होती है जहां लोग अपनी जमा-पूंजी सुरक्षित रखने या वित्तीय लेन-देन के लिए शांति से जाते हैं,लेकिन कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक की शाखा में जो हुआ,उसने बैंक को किसी दंगल के मैदान में तब्दील कर दिया. यहां तैनात एक महिला कर्मचारी का पारा इस कदर चढ़ा कि उन्होंने न केवल ग्राहक के साथ बदसलूकी की,बल्कि जाति का रौब झाड़ते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं.

43 सेकेंड के वीडियो ने भद्द पिटवा दी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 43 सेकेंड के एक वीडियो में HDFC बैंक की पनकी शाखा में तैनात कर्मचारी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है, वीडियो में उन्हें एक ग्राहक पर बुरी तरह भड़कती हुए देखा जा सकता है. मामला किस बात पर शुरू हुआ,यह तो जांच का विषय है,लेकिन वीडियो में दिख रहा नजारा हैरान करने वाला है.आस्था सिंह अपनी सीट से उठकर चीखते-चिल्लाते हुए ग्राहक को गालियां देती सुनाई दे रही हैं.

खेल दिया जाति वाला कार्ड 

गुस्सा इतना ज्यादा था कि सिर्फ जुबान ही नहीं चली,बल्कि हिंसक तेवर दिखाते हुए उन्होंने अपने टेबल पर रखा लैपटॉप उठाकर ग्राहक पर तान दिया,मानो वे उसे फेंककर मारने ही वाली हों.इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का सबसे शर्मनाक पहलू तब सामने आया जब महिला कर्मचारी ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारी को ताक पर रखकर जाति का कार्ड खेल दिया. वीडियो में आस्था सिंह जोर से यह कहती सुनी जा सकती हैं, ठाकुर हूं मैं...

एक प्रतिष्ठित बैंक के भीतर ड्यूटी के दौरान ठाकुर होने का हवाला देकर डराना और धमकाना यह दिखाता है कि किस तरह पद और जाति का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है. ग्राहक को चुप कराने के लिए जातिसूचक दबंगई का सहारा लेने की इस हरकत ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी सन्न कर दिया।

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

पनकी स्थित शाखा का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया,जंगल की आग की तरह फैल गया.लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए HDFC बैंक की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठा रहे हैं.यूजर्स का कहना है कि एक प्राइवेट सेक्टर बैंक में जहां कस्टमर सर्विस को सबसे ऊपर रखा जाता है,वहां ऐसी गुंडई कैसे बर्दाश्त की जा सकती है?

Latest and Breaking News on NDTV

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बैंक प्रबंधन को टैग करते हुए आस्था सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.अब देखना यह होगा कि HDFC बैंक प्रबंधन अपनी इस कर्मचारी के हाई-वोल्टेज ड्रामे और जातिवादी धौंस पर क्या एक्शन लेता है.इस मामले में थाना पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने एनडीटीवी को फोन पर बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा वह संज्ञान में आया है,अभी तक किसी ने थाने में आकर शिकायत नही की है,यदि शिकायत आती है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com