- शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ के कारण पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- सीटी स्कैन में छाती में संक्रमण पाया गया और उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में रखा गया है.
- शरद पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले और सांसद सदानंद सुले भी अस्पताल में मौजूद हैं.
Sharad Pawar health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)-शरदचंद्र पवार (शप) के प्रमुख शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को बारामती में उनके आवास से पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि सीटी स्कैन जांच में छाती में संक्रमण पाया गया है. ग्रांट ने बताया, “सभी जांचों के बाद हम उन्हें (पवार को) एक दिन के लिए भर्ती कर सकते हैं.''
बेटी सुप्रिया सुले और सांसद सदानंद भी साथ
अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद पवार को व्हीलचेयर पर अस्पताल के अंदर ले जाया गया. हालांकि पवार स्वयं ही वाहन से उतरे थे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुंह के कैंसर से उबर चुके पवार गले में संक्रमण, लगातार खांसी और सीने में जकड़न से पीड़ित हैं. उनके साथ उनकी बेटी व लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी थे.

पुणे के हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचे एनसीपी नेता शरद पवार.
फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. मालूम हो कि शरद पवार की उम्र 85 साल है. हाल ही में भतीजे अजित पवार विमान हादसे में निधन के बाद अब शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की खबर एनसीपी कार्यकर्ताओं को चिंतित कर रही हैं.
यह भी पढ़ें - सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे शरद पवार और सुप्रिया सुले?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं