विज्ञापन

मैं तो लव मैर‍िज ही करूंगी...हाईटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की, Video कॉल पर प्रेमी से बात करवाई तब उतरी नीचे

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई. पुलिस और परिजनों द्वारा प्रेमी से वीडियो कॉल कराने और शादी का आश्वासन देने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया.

मैं तो लव मैर‍िज ही करूंगी...हाईटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की, Video कॉल पर प्रेमी से बात करवाई तब उतरी नीचे

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फिल्म 'शोले' के 'वीरू' (धर्मेंद्र) की तर्ज पर एक 16 वर्षीय किशोरी अपनी पसंद से शादी करने के लिए गांव के पास स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर जा चढ़ी. मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां बुधवार को करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए. फ‍िर उसकी प्रेमी से वीड‍ियो कॉल पर बातचीत करवाई गई और उसे लव मैर‍िज का आश्‍वासन म‍िलने के बाद ही वह नीचे उतरने को राजी हुई. (इसराइल खान की र‍िपोर्ट)

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, किशोरी गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है. जैसे ही इसकी भनक परिजनों को लगी, उन्होंने लड़की पर पाबंदियां लगाते हुए उसके लिए दूसरी जगह रिश्ता ढूंढना शुरू कर दिया. मां की इस सख्ती और दूसरी जगह शादी तय करने के विरोध में किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए घर के पास लगे बिजली के टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया. देखते ही देखते वह करीब 50 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई और वहां से जान देने की धमकी देने लगी.

VIDEO कॉल पर प्रेमी से बात के बाद मानी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस बल भी पहुंच गया. पुलिस और मां ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी मिन्नतें कीं, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. आखिरकार, हालात बिगड़ते देख मां ने मनचाही शादी के लिए सहमति दी. पुलिस ने किशोरी के प्रेमी से उसकी वीडियो कॉल पर बात कराई और आश्वासन दिया कि उसकी शादी उसी से कराई जाएगी. इसके बाद किशोरी शांत हुई और करीब एक घंटे बाद नीचे उतरी.

किशोरी की मां ने बताया कि उनकी छह बेटियां हैं और यह सबसे छोटी है. उन्होंने कहा, "हमने इसके लिए अच्छा रिश्ता देखना शुरू किया था, इसे बहुत समझाया लेकिन यह अपनी मर्जी से शादी करने की जिद पर अड़ी है." मां यह भी बोली क‍ि बिटिया को हम घर छोड़ आए थे. 5 बेटियों की शादी हो चुकी है. 4 लड़के हैं. इस ब‍िट‍िया की उम्र 16 साल के अंदर की है.

"बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए गिराना चाहती हो": पति के तानों से टूटी नोएडा की ट्विशा; भोपाल में र‍िटायर्ड जज की गर्भवती बहू ने दी जान 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com