(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हिंडन:
महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम करने वाली भारतीय वायुसेना की पहली तीन महिला पायलट, अब एक नया इतिहास रचने को तैयार हैं. भारतीय वायुसेना की पहली तीन महिला फाइटर पायलेट संभवत: मिग-21 बाइसन जेट उड़ाएंगी. तीन महिला विमान चालक अवनि चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह तीन हफ्ते की कठिन प्रशिक्षण पूरा करके जब सैन्य जेट उड़ाएंगी तो वे एक नया इतिहास रचेंगी. चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने रविवार को कहा, ‘फिलहाल उन्हें मिग 21 बाइसन स्क्वाड्रन में डालने का विचार है. हमारा विचार है कि यह उनके कौशल को निखारेगा क्योंकि इस विमान में अन्य आधुनिक विमान की तुलना में ज्यादा मैनुअल फीचर हैं.’
एयर चीफ मार्शल धनोआ ने इंगित किया कि मिग 21 बाइसन उड़ा कर अपना कौशल निखारने के बाद तीनों महिलाएं दूसरे जेट उड़ा सकती हैं. वायुसेना प्रमुख ने यह बात वायुसेना दिवस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कही.
यह भी पढ़ें : किसी भी शॉर्ट नोटिस पर हम युद्ध के लिए तैयार हैं : वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ
तीनों महिलाओं को पिछले साल जुलाई में फ्लाइंग आफिसर के रूप में कमिशन मिला है.
VIDEO : भारतीय वायुसेना की 85वीं सालगिरह
तीनों महिला विमान चालकों के प्रशिक्षण से जुड़े वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे अगले माह युद्धक जेट उड़ाएंगी. अभी तीनों महिला विमान चालक हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनर उड़ा रही हैं. भारतीय वायुसेना ने पहले ही युद्धक विमान चालकों के लिए तीन प्रशिक्षु महिला विमान चालकों का अगला जत्था चुन लिया है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indian Air Force's First Three Female Fighter Pilates