विज्ञापन

बसपा MLA उमाशंकर सिंह के लखनऊ आवास पर इनकम टैक्स का छापा, 30 से अधिक अफसरों ने मारा छापा

बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास और दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक,आयकर विभाग कुछ वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है.

बसपा MLA उमाशंकर सिंह के लखनऊ आवास पर इनकम टैक्स का छापा, 30 से अधिक अफसरों ने मारा छापा
  • लखनऊ के गोमतीनगर में बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है
  • विधायक कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी हालत नाजुक होने के कारण वे अपने आवास पर आइसोलेशन में हैं
  • छापेमारी में 50 से अधिक अधिकारी और भारी पुलिस बल ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास और दफ्तर के साथ बलिया स्थित गांव के नए और पुराने घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक,आयकर विभाग कुछ वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है. हालांकि विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. छापेमारी के दौरान किसी को भी अंदर बाहर जाने की इजाजत नहीं है. बता दें, लगातार तीन बार से बलिया के रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर कैंसर की बीमारी से पीड़ित है. 

30 से अधिक अफसर और भारी पुलिस बल

आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई में 30 से ज्यादा अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल है. गोमतीनगर स्थित उनके आवास और कार्यालय को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है.  आईटी विभाग पिछले 5 सालों के वित्तीय लेनदेन के ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है. उमाशंकर सिंह के CS Infraconstruction LTD पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है. सुरक्षा के लिहाज से घर के बाहर पुलिस बल तैनात है और मीडिया को भी दूरी पर रखा गया है.

 
बीएसपी के इकलौते विधायक हैं उमाशंकर

उमाशंकर सिंह वर्तमान विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक हैं. पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे. उनके आवास पर अचानक हुई इस रेड ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com