विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2019

यूपी के मंत्रियों को IIM लखनऊ देगा ट्रेनिंग, अच्छा नेता बनने के मिलेंगे सबक

आईआईएम लखनऊ योगी सरकार के मंत्रियों को अब मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देगा. ये ट्रेनिंग रोजाना करीब 8 घंटे चलेगी. तीन दिन की यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आज से शुरू होगा.

IIM लखनऊ योगी सरकार के मंत्रियों को अब मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देगा
लखनऊ:

आईआईएम लखनऊ योगी सरकार के मंत्रियों को अब मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देगा. ये ट्रेनिंग रोजाना करीब 8 घंटे चलेगी. तीन दिन की यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आज से शुरू होगा. यह ट्रेनिंग 3 हफ्ते तक हर हफ्ते एक-एक दिन होगी. आईआईएम, मंत्रियों को अच्छा नेता बनना सिखाएगा, जिसमें उन्हें नैतिकता वाली राजनीति सिखाई जाएगी. आईआईएम उन्हें दूरदर्शी बनने की तरकीब भी बताएगा, मंत्रियों को प्रदेश की आर्थिक स्थिति से वाकिफ कराया जाएगा. उन्हें जीडीपी, पॉलिसी बनाने, पॉलिसी लागू करने और प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करना सिखाया जाएगा. मंत्रियों को अच्छा बोलने और अपनी बात मनवाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. 

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

इसके अलावा मंत्रियों को सिखाए गए विषय़ों की एक्सरसाइज दी जाएगी ताकि पता चल सके कि उन्होंने क्लास  में पढ़ाए गए विषय को कितना समझा. क्लास में पढ़ाए गए टॉपिक्स से संबंधित असाइनमेंट भी मंत्रियों को दिए जाएंगे जो उन्हें अपने अफसरों की मदद के बिना खुद करके आईआईएम के टीचर्स को क्लास में दिखाना होगा. सिखाए गए विषयों में मंत्रियों के बीच ग्रुप डिस्कसन भी होगा. और यह सब सीखने के लिए हर मंत्री को हर दिन 12 हजार रुपये फीस देनी पड़ेगी, जिस पर जीएसटी अलग से चार्ज होगा.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM Lucknow, UP Ministers, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com