विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

भदोही के आवासीय विद्यालय में जहरीले बिस्किट खाकर सौ बच्चे बीमार, 45 की हालत गंभीर

भदोही जिले के दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में हुई घटना, सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया

भदोही के आवासीय विद्यालय में जहरीले बिस्किट खाकर सौ बच्चे बीमार, 45 की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक फोटो.
  • शाम को बिस्किट खाने के बाद बच्चों को चक्कर आने लगे
  • दस एम्बुलेंसों से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया
  • बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच, मामले की जांच के आदेश
भदोही (उत्तर प्रदेश): भदोही जिले के दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में जहरीले बिस्किट खाने से सौ बच्चे बीमार हो गए. बुधवार को रात आठ बजे सभी सौ बच्चों को दस एम्बुलेंसों से महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल लाया गया जहां 45 बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है.

जिलाधिकारी विशाखजी ने बताया कि  रयाँ इलाके में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उक्त विद्यालय में शाम छह बजे बच्चों को बिस्किट खाने को दिए गए थे. बिस्किट खाने के थोड़ी देर बाद बच्चों ने चक्कर आने के साथ पेट में दर्द की शिकायत की और कुछ ही देर में बच्चे उल्टियां करने लगे.

यह भी पढ़ें : यूपी के शामली के चीनी मिल में गैस का रिसाव, 300 स्कूली बच्चे बीमार

जिलाधिकारी ने बताया कि खबर मिलने पर दस एम्बुलेंसों से सभी को अस्पताल ले जाया गया. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश सिंह डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचे और बच्चों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया.

VIDEO : मिड डे मील में छिपकली..

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 45 बच्चों की स्थिति गंभीर है, जिनका इलाज किया जा रहा है . शेष 55 बच्चों की हालत अब ठीक है लेकिन एहतियातन उन्हें भी अस्पताल में रखा गया है. उन्होंने बताया सभी बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच है. जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
100 Children Ill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com