विज्ञापन

Suicide In Police Custody: पुलिस हिरासत में सुसाइड, थाना प्रभारी और ड्यूटी सिपाही दोनों संस्पेंड, युवक ने शौचालय में किया था सुसाइड

Police Custody Death: चंदपा थाने में सुसाइड करने वाले युवक पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले जाने का आरोप है. युवक को लापता किशोरी के पिता की शिकायत के बाद तलाशते हुए गाजियाबाद पहुंची पुलिस ने लोनी इलाके से किशोरी के साथ बरामद किया था, जहां गुरुवार देर रात उसने शौचालय में सुसाइड कर लिया.

Suicide In Police Custody: पुलिस हिरासत में सुसाइड, थाना प्रभारी और ड्यूटी सिपाही दोनों संस्पेंड, युवक ने शौचालय में किया था सुसाइड
ACCUSED COMMITS SUICIDE IN RESTROOM OF POLICE STATION

Suicide In Police Station: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस स्टेशन के शौचालय में सुसाइड करने वाले युवक को पुलिस गुरुवार को गाजियाबाद से हाथरस हिरासत में लेकर लाई थी, लेकिन देर रात युवक ने सुसाइड कर लिया. मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी और आरक्षक को निलंबित कर दिया है.

चंदपा थाने में सुसाइड करने वाले युवक पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले जाने का आरोप है. युवक को लापता किशोरी के पिता की शिकायत के बाद तलाशते हुए गाजियाबाद पहुंची पुलिस ने लोनी इलाके से किशोरी के साथ बरामद किया था, जहां गुरुवार देर रात उसने शौचालय में सुसाइड कर लिया.

ये भी पढ़ें-झांसी में शादी का झांसा देकर देशभर के 610 अधेड़ पुरुषों का किया शिकार, फेक कॉल सेंटर की ओनर हिना कौशर गिरफ्तार

शौचालय में सुसाइड करने वाले मृतक को गुरुवार को पुलिस चंदपा थाने लाई थी

गौरतलब है चंदपा थाने के शौचालय में सुसाइड करने वाले युवक चंद्रपाल को गुरुवार को चंदपा थाने की पुलिस ने लापता किशोरी के साथ हुई बरामदगी के बाद अपने साथ गाजियाबाद से हाथरस आई थी. उसे लोनी में लापता किशोरी के साथ ही बरामद किया गया था. बीते 15 अप्रैल से लापता किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी. 

गाजियाबाद से बरामद हुई लापता किशोरी के साथ मिला था आरोपी युवक

रिपोर्ट के मुताबिक युवक 15 अप्रैल से लापता और गाजियाबाद से बरामद की गई किशोरी गाजियाबाद के लोनी निवासी चंद्रपाल के साथ भागी थी. आरोप है कि मृतक बहला-फुसलाकर किशोरी को गाजियाबाद लेकर आया था. गत 18 अप्रैल को किशोरी के पिता द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चंदपा पुलिस ने 23 अप्रैल को लोनी से किशोरी को बरामद किया था और उसके साथ मौजूद चंद्रपाल को साथ हाथरस ले आई थी.

ये भी पढ़ें-Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज

चंदपा थाने में हिरासती के दौरान देर रात युवक ने शौचालय में फांसी लगा ली. सूचना फैलते ही पूरे थाने में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब मामले की छानबीन जारी है.

लापरवाही बरतने के आरोप में चंदपा थाना प्रभारी और आरक्षक को निलंबित किया

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, किशोरी और युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर चंदपा थाना प्रभारी और एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Double Murder: लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बहन ने मां और भाई की ले ली जान, मामूली कहासुनी में हत्या को दिया अंजाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com