विज्ञापन

Double Murder: लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बहन ने मां और भाई की ले ली जान, मामूली कहासुनी में हत्या को दिया अंजाम

Moradabad Double Murder: बहन के हाथों मारे गए 21 वर्षीय भाई अर्जुन उस समय कमरे में आराम कर रहा था, जब बहन ने उस पर हमला बोला. शोर सुनकर 50 वर्षीय उसकी मां मुन्नी देवी भी कमरे में पहुंची और बेटे को बचाने की कोशिश की. इससे झल्लाई हत्यारोपी बहन ने अपनी मां पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया, इस हमले से दोनों मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.

Double Murder: लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बहन ने मां और भाई की ले ली जान, मामूली कहासुनी में हत्या को दिया अंजाम
MENTALLY CHALLENGED SISTER KILLED MOTHER AND BROTHER

Beaten Till Death: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को बेहद ही वीभत्स घटना सामने आई जब एक सनकी बेटी ने अपनी मां और भाई की पीट-पीट कर जान ले ली. डबल मर्डर की आरोपी बहन मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है. मां और भाई की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहन को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है.

बहन के हाथों मारे गए 21 वर्षीय भाई अर्जुन उस समय कमरे में आराम कर रहा था, जब बहन ने उस पर हमला बोला. शोर सुनकर 50 वर्षीय उसकी मां मुन्नी देवी भी कमरे में पहुंची और बेटे को बचाने की कोशिश की. इससे झल्लाई हत्यारोपी बहन ने अपनी मां पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया, इस हमले से दोनों मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज

मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है भाई और मां की हत्यारिन बहन

मामला कांठ थाना क्षेत्र का है, जहां बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. अपने ही परिवार को लोहे के सरिए से पीट-पीट कर हत्या करने वाली सनकी बहन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है. बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही बहन ने पहले 21 वर्षीय भाई को मौत के घाट उतारा और फिर मां को पीट-पीट कर मार डाला.

भाई और मां से किसी बात को लेकर हुए विवाद को लेकर नाराज थी बहन

गौरतलब है भाई और अपनी की हत्यारिन की बहन की कहानी जिसने भी सुनी वह दंग रह गया. बुधवार शाम हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाली बहन की उम्र 19 साल बताई जा रही है, जिसने अपने हाथों से खून के रिश्तों को खत्म कर दिया. पुलिस की हिरासत ली गई हत्यारिन बहन का नाम अनीता बताया गया है, जो भाई और मां से किसी बात को लेकर हुई विवाद को लेकर नाराज थी. 

ये भी पढ़ें-Dogs Terror: MP में कुत्तों का आतंक, सतना में 1 आवारा कुत्ते ने 40 को काट खाया, अस्पताल में मची चीख-पुकार

घटना के वक्त परिवार के बाकी सदस्य खेत पर गेहूं काटने गए हुए थे. जब वो घर लौटे तो घर का मंजर देखकर सन्न रह गए. मामले पर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और युवती की मानसिक स्थिति दोनों ही वजह सामने आ रही हैं. युवती की मानसिक स्थिति का मेडिकल कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें-Child Theft On Camera: मां के साथ सो रही बच्ची को ले भागा शख्स, रेलवे प्लेटफार्म पर दिखा, ढूंढने सूरत से MP रवाना हुई पुलिस

मानसिक रूप हत्यारिन बहन का काफी लंबे समय से चल रहा है इलाज 

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी युवती अनीता मानसिक रूप से है और काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था. घर में हुई किसी मामूली बात से नाराज होकर 19 वर्षीय युवती ने डबल मर्डर को अंजाम दिया. बताया जाता है कि जब उसका 21 वर्षीय भाई पलंग पर सो रहा था तब गुस्से में आगबबूला बहन ने भाई अर्जुन पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

हत्यारोपी बहन मानसिक रूप से बीमार है, छोटी बहन ने किया कंफर्म

प्रतिक्रिया करते हुए एसपी मुरादाबाद (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी की एक बहन ने मां और बेटे की शरीर से पीट पीट कर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे कार्रवाई की जा रही है. मृतका की बेटी ने बताया कि हम जब घर आए तो देखा की दोनों खून में लथपथ थे और उसने कंफर्म किया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार है.

ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com