विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा LLB छात्र हत्‍याकांड: दो आरोप‍ियों का एनकाउंटर, मामूली बात पर मर्डर करने वाले मंगेश-बीरसिंह कौन?

Greater Noida LLB Student Sajan Bhati Murder: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एलएलबी छात्र साजन भाटी की हत्या करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों, मंगेश उर्फ टिल्लू और बीर सिंह को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है.

ग्रेटर नोएडा LLB छात्र हत्‍याकांड: दो आरोप‍ियों का एनकाउंटर, मामूली बात पर मर्डर करने वाले मंगेश-बीरसिंह कौन?
ग्रेटर नोएडा LLB छात्र हत्‍याकांड में आरोपी बीर सिंह रात को पुल‍िस एनकाउंटर में घायल. 
Narendra thakur
  • ग्रेटर नोएडा के गांव साकीपुर में मामूली विवाद के बाद एलएलबी छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
  • पुलिस ने हत्या के 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू और बीर सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है
  • मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Greater Noida LLB Student Sajan Bhati Murder: दिल्ली-एनसीआर से सटे ग्रेटर नोएडा में एलएलबी छात्र हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को मुठभेड़ (एनकाउंटर) में दबोच लिया है. ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव साकीपुर में आरोपियों ने मामूली बात पर 25 वर्षीय छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बुधवार सुबह मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू और देर रात फरार चल रहे दूसरे आरोपी बीर सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है.

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस जघन्य हत्याकांड की वजह महज 'कचरा जलाना' था. नाली के कचरे को जलाने को लेकर साजन भाटी और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. 

greater noida llb student sajan bhati murder accused mangesh bir singh encounter

मृतक साजन भाटी: गांव साकीपुर में आरोपियों ने मामूली बात पर गोली मारकर हत्या कर दी थी.                             Photo Credit-Narendra thakur

इसी मामूली विवाद से आक्रोशित होकर आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू ने बीर सिंह और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्र साजन भाटी पर गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं.

पहली मुठभेड़: सुबह मंगेश हुआ गिरफ्तार

बुधवार सुबह मोजरबेयर गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध आई-20 कार को रुकने का इशारा किया, तो कार सवार जंगल की ओर भागने लगे. घेराबंदी बढ़ती देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मुख्य अभियुक्त मंगेश उर्फ टिल्लू घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी बीर सिंह मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है. 

greater noida llb student sajan bhati murder accused mangesh bir singh encounter

ग्रेटर नोएडा LLB छात्र हत्‍याकांड: आरोपी  मंगेश उर्फ टिल्लू.                                                         Photo Credit-Narendra thakur

दूसरी मुठभेड़: रात में धरा गया बीर सिंह

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी थी. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साजन भाटी देर रात एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, तभी मंगेश उर्फ टिल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के सामने ही साजन की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. सुबह मंगेश के पकड़े जाने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसी क्रम में बुधवार शाम को दूसरे आरोपी बीर सिंह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी है. उसे भी गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है.  

यह भी पढ़ें- VIDEO: ग्रेटर नोएडा की निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रैगिंग, बाल खींचकर मारे थप्पड़, जांच शुरू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com