विज्ञापन

VIDEO: ग्रेटर नोएडा की निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रैगिंग, बाल खींचकर मारे थप्पड़, जांच शुरू

ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ छात्राएं पीड़िता के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करती नजर आ रही हैं.

VIDEO: ग्रेटर नोएडा की निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रैगिंग, बाल खींचकर मारे थप्पड़, जांच शुरू

Greater Noida Ragging Video: ग्रेटर नोएडा में एक निजी यूनिवर्सिटी से सामने आया रैगिंग का मामला काफी चौंकाने वाला है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कॉलेज कैंपस की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कुछ छात्राएं एक अन्य छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करती, उसके बाल खींचती और थप्पड़ मारती दिखाई दे रही हैं. मामला सामने आते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस हरकत में आ गई है.

यह घटना दादरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी से जुड़ी बताई जा रही है. आरोप है कि कुछ छात्राओं ने मिलकर एक छात्रा के साथ रैगिंग की. घटना का वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है और छात्र-छात्राओं में भी नाराजगी देखने को मिल रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ छात्राएं पीड़ित छात्रा को घेरकर उसके साथ बदसलूकी कर रही हैं. वीडियो में बाल खींचने और थप्पड़ मारने जैसी हरकतें भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया.

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बनाई जांच समिति

मामला संज्ञान में आते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत कदम उठाते हुए आंतरिक जांच समिति का गठन किया है. यह समिति वीडियो की सच्चाई और पूरी घटना की बारीकी से जांच करेगी. प्रबंधन ने बताया है कि कमेटी 4 से 5 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

पुलिस की नजर, लेकिन शिकायत नहीं

इस मामले पर दादरी के एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक न तो यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से और न ही पीड़ित छात्रा की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत पुलिस को नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर दोषी छात्राओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने साफ किया है कि रैगिंग जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र ठाकुर
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Ragging Video, University Ragging Case, Girl Student Assault Video, Viral Ragging Video India, Greater Noida University News, College Ragging Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com