विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 125 करोड़ की जमीन पर चला बुल्डोजर, 62 हजार वर्ग मीटर भूमि कराई कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर में बुल्डोजर चलाया है. 

ग्रेटर नोएडा में 125 करोड़ की जमीन पर चला बुल्डोजर, 62 हजार वर्ग मीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बड़ी कार्रवाई की है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कब्जों और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर गांव में बुल्डोजर कार्रवाई की. इस दौरान करीब 62,500 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 125 करोड़ रुपये है.

अधिसूचित क्षेत्र में बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनी

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ननवा का राजपुर में खसरा संख्या 40 और 41 की करीब 37,500 वर्ग मीटर जमीन पर कुछ कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे. सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

अटाई मुरादपुर में भी हुई कार्रवाई

इसी अभियान के तहत अटाई मुरादपुर गांव में खसरा संख्या 626 की लगभग 25,000 वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया गया. यहां भी अवैध निर्माण को गिराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया. दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई के बाद कुल 62,500 वर्ग मीटर जमीन को सुरक्षित किया गया.

सीईओ के निर्देश पर जारी है अभियान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके बाद प्राधिकरण की टीम लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और जहां भी अवैध निर्माण की सूचना मिल रही है वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है.

लोगों से की गई अपील

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि बिना जांच-पड़ताल के अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई निवेश न करें.

यह भी पढ़ें- बिहार, बंगाल समेत 8 राज्यों की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास 4 लेन हाइवे मंजूर, 'चिकन नेक' की मजबूत घेराबंदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida News, Noida Bulldozer Action, Greater Noida News In Hindi Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com