गोरखपुर हादसे को आजम खान ने बताया अपराध.
- गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिनों में 30 मौतें हुईं
- सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार किया
- कांग्रेस ने हादसों के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया
रामपुर:
समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव व कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां ने गोरखपुर की घटना को मासूमों की हत्या करार दिया है. आजम ने कहा कि गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है. साथ ही उन्होंने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग भी की है. आजम ने गृह जनपद रामपुर में सोमवार को एक बयान में कहा, "गोरखपुर की घटना बेहद दु:खद है. बेहद जघन्य अपराध हुआ है. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इतने बच्चों की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि अपराध है. मुख्यमंत्री योगी के क्षेत्र गोरखपुर का यह मामला बहुत गंभीर है, इसलिए इस घटना की सीबीआई से जांच होनी चाहिए."
पढें: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 60 से अधिक बच्चों की दर्दनाक मौत : जानें अब तक क्या हुआ...
आजम ने आरोप लगाया कि इस घटना को हादसा बताकर सरकार मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि बेजुबान मासूमों की मौत के दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए.
वीडियो: मंत्री केशव मौर्या बोले-वक्त दीजिए
'CM योगी आदित्यनाथ लगातार झूठ बोल रहे हैं': गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ दिनों में कई बच्चों की मौत के मामले में विपक्षी कांग्रेस ने लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला. इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार गोरखपुर के मामले में पूरी तरह से जिम्मेदार है. उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ लगातार इस मसले पर झूठ बोल रहे हैं. हालांकि कांग्रेस के इस जुलूस को विधानसभा पहुंचने से रोक दिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gorakhpur Tragedy, Azam Khan