उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) से रिश्ते को शर्मशार करने का एक मामला सामने आया. मां के पास सो रही नौ माह की मासूम काे अगवा कर हैवान मामा ने दुष्कर्म किया. मासूम तड़पती रही पर उस थोड़ा भी दया नहीं आया. दुष्कर्म करने के बाद हैवान मामा ने उसे एक टीनशेड में तड़पता छोड़ भाग गया. शनिवार सुबह खेत पर निकले कुछ लोगों ने मासूम बच्ची को खून से लथपथ देखा और उसके बदन पर कपड़े नहीं थे. लोगों के अनुसार, बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
खेत में खून से लथपथ मिली बच्ची
घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है. पीड़िता मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात अपने 9 माह के बच्चे के साथ सोई थी, लेकिन रात करीब दो बजे जब नींद खुली तो बच्ची बिस्तर से गायब थी. आधी रात को परेशान होकर इधर उधर खोजा. पूरी रात बीत गई पर बच्ची नहीं मिली. सुबह गांव के लोग जब खेत में गए तो घर से आधा किलोमीटर दूर खाली एक खेत में बने टीनशेड में बच्ची बेहोशी हालत में देखा. उसके बदन पर कपड़े नहीं थे और वो खून से लथपथ थी. देख कर ऐसा लग रहा था कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ, जिसकी सूचना हमने पुलिस को दी.
नशे में धुत मामा ने बच्ची को उठा ले गया था
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की. इस दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लोगों से पूछताछ की. संदेह के आधार पर बच्ची के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. कड़ाई से पूछताछ के बाद पता चला कि मासूम बच्ची के साथ गलत कृत करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि खुद उसका सगा मामा निकला. उसने नशे के हालात में मासूम बच्ची को देर रात करीब 12 बजे उठा ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं पकड़े जाने के डर से उसे वहीं छोड़कर वापस घर आ गया और खुद सो गया.
मासूम के साथ दुष्कर्म किया
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि शनिवार सुबह 6.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने 9 माह के बच्चे के साथ गलत कृत किया है. मौके पर पहुंची पुलिस सबसे पहले पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल बच्ची का हालत सामान्य है. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्यों के आधार पर जांच की तो कुछ संदिग्ध मिले.
हिरासत में आरोपी
उन्होंने बताया कि लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पीड़िता का एक रिश्तेदार यहां आया हुआ है. उससे कड़ाई से पूछताछ की गई. आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने रात के वक्त बच्ची को पड़ोस के खेत में ले गया और वहां उसके साथ गलत कृत किया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: 'योगी जी हमारी सुरक्षा करो' पोस्टर के साथ महिलाएं, बागपत में मस्जिद के बाहर धरने पर बैठीं
ये भी पढ़ें: पिटबुल डॉग ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत गंभीर; अस्पताल में हुआ हंगामा और मारपीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं