गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी में एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए. वहीं, मंत्री की सरकारी कार भी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल दंपती को इलज के लिए चौरी चौरा सीएचसी भेजा.
घटना चौरी चौरा के मुंडेरा बाजार की है. दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम अपने सरकारी इनोवा कार से जा रहे थे. वे चौरी चौरा में रुककर एक दुकान पर चाय पीने के लिए उतरे थे,तभी तेज रफ्तार पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी.
हादसे में घायल हो गए दंपती
मंत्री की गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हुई तो वहीं कार सवार दंपती घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को इलाज के लिए चौरी चौरा सीएचसी भेजा. मुंडेरा बाजार के चौकी इंचार्ज अशोक शर्मा ने बताया कि दंपती को हल्की चोट आई है.उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
यह भी पढ़ें- अब बंद मकानों की रखवाली करेगी पुलिस, इस शहर में शुरू हुई नई व्यवस्था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं