विज्ञापन

गोरखपुर: प्रेमी ने की थी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, आरोपी हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार, दूसरे युवक से बात करने से था नाराज

Gorakhpur Murder: पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने 5 मई को गोरखपुर के छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया था.

गोरखपुर: प्रेमी ने की थी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, आरोपी हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार, दूसरे युवक से बात करने से था नाराज

Gorakhpur Murders: यूपी की गोरखपुर पुलिस ने महराजगंज की रहने वाली शादिशुदा प्रेमिका की हत्या के मामले में फरार आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है. कुसम्ही जंगल में रात 1 बजे मुठभेड़ हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुलिस पर फायर करके भाग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक तमंचा, 315 बोर व एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक कीपैड मोबाइल, एक मंगलसूत्र, एक एण्ड्रायड मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया.

बिहार का रहने वाला है आरोपी

आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण के बोधरवा मैनागढ़ के रहने वाले राजधारी यादव के रूप में हुई है. वो गोरखपुर के गोरखनाथ के पास पापड़ फैक्ट्री में काम करता था.

पुलिस के मुताबिक, 5 मई की रात आरोपी गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र के छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर महिला की हत्या कर लाश फेंक दिया था. वहीं 6 मई को पुलिस ने शव को बरामद किया था. साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट में गई थी. 

महिला को बिहार घुमाने ले गया था आरोपी

आरोपी गोरखपुर में पापड़ फैक्ट्री में रहता था और राजगीर मिस्त्री का काम करता था. जानकारी के मुताबिक, उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से उसकी मुलाकात महराजगंज की रहने वाली एक महिला से हुई. दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था... हालांकि किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने को लेकर उसका महिला से अक्सर झगड़ा होने लगा. इसी बीच आरोपी महिला को बिहार घुमाने ले गया. वहां से वापस आकर गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौका देखकर महिला की हत्या कर दी और शव को झाड़ी में फेंक दिया.

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी बिहार भागने के फिराक में था. उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया... और फिर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: कोख में पल रहे दो बच्चे को मारा, बांझ का ताना देकर पति ने रचाई दूसरी शादी, डॉक्टर रुबिया खान का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur Murder, Gorakhpur Murder Case, Gorakhpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com