विज्ञापन

प्रेम विवाह की जिद में 200 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी लड़की, 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, सिंदूर-माला देख नीचे उतरी

प्रेम विवाह की जिद में 200 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी लड़की, 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, सिंदूर-माला देख नीचे उतरी Gorakhpur Gorakhpur News, UP News, Girl climbed tank, high-voltage drama,

प्रेम विवाह की जिद में 200 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी लड़की, 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, सिंदूर-माला देख नीचे उतरी

UP News: यूपी के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 15 साल की नाबालिग लड़की ने प्रेमी से शादी करने की जिद में 200 फीट ऊंचे पानी के टंकी पर चढ़ गई. टंकी से चिल्लाती रही कि मेरी शादी प्रेमी से कराओ, नहीं तो कूद कर जान दे दूंगी... मैं उसके बिना नहीं रह सकती... हालांकि आस पास के लोग टंकी पर चढ़कर उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे, लेकिन नहीं मानी... जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा. पुलिस के प्रयास के बावजूद नाबालिग शादी की जिद करती रही. लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद पुलिस भी नतमस्त हो गई. उसे टंकी से नीचे उतारने के लिए उसकी बात मानी. फिर झूठा आश्वासन देकर शादी का सामान, सिंदूर माला मंगाया गया, तब युवती नीचे उतरी.

'शोले' स्टाइल ड्रामा

पुलिस युवती को समझाने का प्रयास किया कि नाबालिग की शादी नहीं हो सकती. इतने में युवती नाराज हो गई और दोबारा टंकी पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस युवती को पकड़कर थाने ले गई. उसके प्रेमी को भी बुलाया गया... दोनों को समझा बुझाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह मामला गोरखपुर के झंगहा थाना का है.

प्रेमी से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ी

बताया जा रहा है झंगहा क्षेत्र की रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग युवती घर से 500 मीटर दूर स्थित पानी के टंकी पर जाकर चढ़ गई. चढ़ने के बाद 200 फीट ऊंची टंकी से चिल्लाने लगी- 'सब लोग सुन लो, मैं शादी करूंगी तो अपने बॉयफ्रेंड से ही करूंगी... नहीं तो कूदकर अपनी जान दे दूंगी.'
युवती के चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग इकठ्ठा हो गए. जिन्हें देख और जोरजोर से चिल्लाने लगी. देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई. लोगों ने उसे समझा कर नीचे उतारने की बहुत कोशिश की. लेकिन, युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. बार-बार टंकी की रेलिंग से कूदने की कोशिश कर रही थी. अपने घरवालों के समझाने पर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. सूचना के बाद झंगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

मौके पर प्रेमी को बुलाया गया

पुलिस ने भी काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी नहीं सुनी. फिर पुलिस युवती के 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड को उसके घर से बुलाया और आश्वासन दिया- नीचे उतरो शादी कराएंगे. यहां तक पुलिस ने शादी का सामान भी मंगवाया... सिंदूर, माला,कपड़ा तक आ गया, तब युवती नीचे उतरी.

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस युवती को नीचे उतारने में सफल हुई. पूछताछ में पता चला कि दोनों आसपास के स्कूल में पढ़ते हैं. युवक कक्षा 9 का छात्र है, तो युवती कक्षा 8 की और दोनों नाबालिग हैं. फिर पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास किया कि दोनों नाबालिक हो... अभी शादी नहीं हो सकती है. पढ़ाई करो... इतना सुनना था कि युवती दोबारा नाराज हो गई और टंकी पर दोबारा चढ़ने का प्रयास किया. फिर पुलिस उन्हें पड़कर अपने साथ थाने ले गई. जहां पर युवती और उसके प्रेमी को समझाईश दी गई और दोनों के परिवार को सुपुर्द कर दिया. 

ये भी पढ़ें: रिंग सेरेमनी में जमकर झूमे UP के चर्चित IPS केके बिश्नोई और SP अंशिका वर्मा, राजस्थान में सात फेरे लेगा कपल

लेखक के बारे में
img
अबरार अहमद
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur News, Uttar Pradesh News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com